जमशेदपुर।
मानगो पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है यह गिरफ्तारी मानगो चौक के न्यू पुरुलिया रोड के पास की गई। इस सबंध में बताया जाता है कि पुलिस
को गुप्त सूचना मिली की दो युवक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ पुरुलिया रोड से मानगो की ओर आ रहे है।उसी सुचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया।और आजादनगर के दिल्ली दरबार के पास दो लङके को बिना नबंर के बाईक से जाते रोका गया। पुलिस को देखते वह भागने लगा
पुलिस टीम के सक्रियता के कारण एक युवक को पकङा गया।पकङा गया युवक का नाम राजेश कुमार ओलाडीह है।उसी के सहयोग शुभम शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।वह भी उलीडीह का रहने वाला है।उनलोगो के पास हीरो होंडा बाईक और एक जियो कंपनी का की पैड मोबाइल बरामद किया गया है।
