41 साल बाद हॉकी की विजयी होने पर फेडरेशन ने ढोल नगाड़ा बजा मनाया जश्न
JAMSHEDPUR इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ने 41 साल बाद हॉकी की विजयी होने पर फेडरेशन के सदस्यों ने ढोल नगाड़ा बजा कर साकची गुरुद्वारा के समीप जश्न मनाया । इस दौरान ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि भारतीय हौक़ी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है पदक के साथ साथ पूरे भारत के लोगों का दिल भी जीता है ।सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि सन 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक पाने के बाद भारतीय हॉकी एक बार फिर सुनहरे दौर में आई है। इंदर सिंह इंदर अमरजीत सिंह भामरा परमजीत सिंह काले गुरविंदर सिंह सिंधु ने कहा कि 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर भारत की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। और पूरे विश्व में तिरंगा फहरा दिया है इस दौरान इंदर सिंह इंदर अमरजीत सिंह भामरा गुरविंदर सिंह सिंधु परमजीत सिंह काले सरबजीत सिंह गुरदीत सिंह चोला रोहितदीप सिंह जसपाल सिंह अमरजीत सिंह मनमीत लूथरा मनप्रीत सिंह भामरा उपस्थित थे ।
