Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur today news:गजल महोत्सव का आयोजन
Breaking News

Jamshedpur today news:गजल महोत्सव का आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 11, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर

शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के द्वारा शहर के ग़ज़ल प्रेमियों के द्वारा निरंतर मांग को देखते हुए संस्था के द्वारा पहली बार ग़ज़ल महोत्सव का कार्यक्रम “ग़ज़ल बहार ” का आयोजन आज माइकल जॉन सभागार , बिष्टुपुर में में किया गया . कार्यक्रम में शहर के जाने माने ग़ज़ल गायकी में देश एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रौशन करने वाले कलाकारों ने अपनी ग़ज़ल की प्रस्तुति से समां बांधे रखा . कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष अनिरुद्ध सेन व उपाध्यक्ष विभा मिश्रा , पूर्वी घोष के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया तत्पश्चात ग़ज़ल की महफ़िल सजी . इससे पूर्व जाने माने बोलीवुड के गायक स्वर्गीय कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया .

कार्यक्रम की पहले फनकार बिरेन्द्र उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति में “ज़ज्बातों को दबाने की क्यों कसम खाई मैंने…….” , “एहदे मस्ती है लोग कहते हैं……..” एक से बढकर एक ग़ज़ल पेश किये एवं अंत में “प्यार भरे दो शर्मीले नैन…….” की प्रस्तुति के साथ अपने प्रस्तुति का समापन किये . उनके साथ तबले पर रितोर्शी गांगुली ने सराहनीय संगत किये . उपस्थित दर्शकों ने संग-संग गुनगुनाया- एहदे मस्ती है लोग कहते हैं……..” ।

दूसरी प्रस्तुति में फनकार मनमोहन सिंह ने अपनी प्रस्तुति में “कच्ची दीवार हूं ठोकर ना लगाना……” , “दर्द दिल में बसा दिया तूने……” , “कितने परवाने जले राज़ ये……” एक से बढ़कर एक ग़ज़ल पेश किये अंत में मशहुर ग़ज़ल “वो दिल ही क्या जो तेरे मिलने की……” के साथ अपनी प्रस्तुति का समापन किये . तबले पर अमिताभ सेन ने सराहनीय संगत किये . सभागार में उपस्थित मनमोहन के गजलों पर बुजुर्गों के सिर भी हिलते रहे और युवतियों के चेहरे पर भी खूब चमक दिखती रही। मतलब साफ था इश्क में रूठने-मनाने के दरम्यान मनमोहन की गजल हर पीढ़ी के लोग लुत्फ़ उठा रहे थे ।

कार्यक्रम में तीसरी फनकार के रूप में मौमिता दास कुंडू ने अपनी प्रस्तुति में “आँख से दूर न हो ……” , “नियत ए शौक़ ……” , “फिर सावन रुत की …..” एक से बढ़कर एक पेश किये . अंत में मशहुर ग़ज़ल “प्यार का पहला ख़त ……” की प्रस्तुति के साथ अपने गायकी का समापन किये . उनके साथ तबले पर प्रदीप भट्टाचार्जी ने सराहनीय संगत किये . मौमिता ने अपने दर्शकों को अपनी उन सभी ग़ज़लों को सुनाया जिसकी दीवानगी सिर पर चढ़ कर बोलती रही है।

कार्यक्रम के अंतिम फनकार के रूप में मशहुर ग़ज़ल गायक सुजन चटर्जी ने अपनी प्रस्तुति में “वो दिल नवाज़ है …….” , “आँख के शीशो में पहले ……” , एक से बढकर एक ग़ज़ल पेश किये . अंत में “उनसे नैन मिलाकर देखो…….” ग़ज़ल के साथ उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिए . तबले पर अमिताभ सेन एवं रितोर्शी गांगुली ने सराहनीय संगत किये . सुजन ने गायिकी की ऐसी मंदाकिनी बहाई जिसमें श्रोता बहते रहे। सभागार खचाखच भरा तो भरा लोग खड़े रहकर भी उनको सुनने को आतुर रहे। सुजन की एक के बाद एक गजल रात को हर किसी को उसकी उन यादों में ले जा रहा था जो मजेदार रही है। ऐसे में ये हमेशा याद रखने वाली खुशनुमा शाम बन गई। कार्यक्रम के बाद जब लोग निकल रहे थे तो कई गजलें लोगों के अंदर लय के साथ शामिल रहीं और लोग सुजन चटर्जी को गुनगुनाते हुए घर लौटे।

सभी ग़ज़ल फनकारों के साथ अन्य सह-कलाकार के रूप में सिंथिसेजेर पर स्वपन तिवारी , गिटार पर स्टीवन क्रूज़ , ओक्टोपैड पर कौशिक दास एवं बांसुरी पर अशोक दास ने सराहनीय संगत किये . कार्यक्रम से पूर्व सभी कलाकारों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया .

कार्यक्रम के पश्चात जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के द्वारा Covid-19 के दौरान जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के ऑनलाइन मंच पर शहर के 56 बाल एवं उभरते हुए कलाकारों को संस्था की ओर से कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया . मंच संचालन सुजीत रॉय एवं पद्मा झा ने किया । कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अंशों को कैलिफ़ोर्निया टेलीविज़न अमेरिका के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर शीघ्र ही प्रसारित किया जायेगा .
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुभाष बोस , अशोक कुमार सिंह , सौरव लहेरी , अनिल कुमार सिंह , दीप कुमार मित्रा के साथ साथ संस्था के कई सक्रीय सदस्यों का सहयोग रहा .

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त DEO से की शिष्टाचार भेंट, पूर्वी सिंहभूम में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार पर हुई अहम चर्चा

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कदमा के जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स अकादमी में फुटबॉल प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर निखरने का मंच

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पद्मविभूषण तीजनबाई के निधन से जमशेदपुर में शोक, समाजसेवी अशोक गोयल ने 2022 के प्रवास को याद कर कला और संस्कृति पर हुई घंटों की चर्चा को किया साझा

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.