Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR TODAY NEWS :संविधान की महत्ता पर न्याय सदन मे कार्यशाला आयोजित किया गया
Breaking News

JAMSHEDPUR TODAY NEWS :संविधान की महत्ता पर न्याय सदन मे कार्यशाला आयोजित किया गया

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 2, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा न्याय सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल मे शुक्रवार को संविधान की महत्ता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला मे व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी रंजय कुमार एवं डालसा सचिव नितीश नीलेश सांगा मुख्य रूप से मौजूद थे । मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी रंजय कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज के वर्तमान युग मे प्रत्येक राज्य व देश के लिए संविधान का होना महत्वपूर्ण है। बिना संविधान के एक अच्छा प्रशासन व न्याय व्यबस्था स्थापित करना संभव नहीं है । उन्होंने कहा कि संविधान एक बुनियादी नियमों और सिद्धांतों का समूह है जो किसी राज्य व देश का सर्वोच्च लिखित विधान है। श्री कुमार ने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को पुरे देश मे लागू हुआ। संविधान को निर्माण करने मे 2वर्ष 11महीने 18दिन का समय लगा था । संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के 125 वें जयंती वर्ष में 26 नवंबर 2015 को भारत सरकार द्वारा पहली बार इस दिन को “संविधान दिवस” के तौर पर मनाना प्रारंभ किया गया। इसके पीछे जो मंशा थी वह यह थी कि इससे संविधान के महत्व व दर्शन का प्रसार व डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों एवं अवधारणाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान को देश मे लागू हुए लगभग 72 वर्ष हो चुके हैं। इन सात दशकों की यात्रा में कई बदलाव हुए एवं कई अनुच्छेदों को व्याख्यायित किया गया। इसमें सर्वोच्च न्यायालय की भी महती भूमिका रही। यह दिवस हमें आत्मावलोकन का एक अवसर देता है जिसमें हम विचार करें कि संविधान में निहित आदर्शों को हम कहां तक साकार कर पाए हैं। क्या “हम भारत के लोग” स्वतंत्रता, समानता – न्याय को पूरी तरह मूर्त रूप प्रदान कर पाए हैं ? हमें मूल अधिकार मिले हैं तो क्या हम अपने मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर उनको अपना रहे हैं ? क्यों संविधान के प्रावधानों के बावजूद ‘हम भारत के लोग’ अपनी ही भाषा में न्याय प्राप्त नहीं कर सकते? ऐसे ही कुछ मूलभूत प्रश्नों पर हमें चिंतन भी करना होगा कि इन सात दशकों की यात्रा में संविधान के आदर्श किस सीमा तक लागू हो पाए हैं। वहीं कार्यशाला मे डालसा सचिव नितीश नीलेश सांगा ने कहा कि विगत 26 नवंबर से 2 दिसम्बर तक चलने वाला संविधान जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे सघन रूप से चलाया गया । इसी कड़ी मे आज अंतिम दिन यह कार्यशाला आयोजित किया गया है । उन्होंने कहा कि संविधान सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों के जरिए आमजन को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलवाने के साथ-साथ संविधान में दिए गए अधिकार व कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई । इस कार्यशाला मे वरिष्ठ माध्यस्थ अधिवक्ता सहित काफी संख्या मे पैनल लॉयर्स मुख्य रूप शामिल थे ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: कदमा में भूमिहार महिला समाज ने धूमधाम से मनाया ‘हरितिमा सावन महोत्सव’, 250 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

August 16, 2026

Jamshedpur News: केंद्र के MMDR संशोधन बिल पर भड़के कुणाल षाड़ंगी, बताया ‘काला कानून’, कहा- झारखंडियों का हक मारने की रची जा रही साजिश*

August 16, 2026

Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के ‘मानसून ट्रेड फेयर’ का आज से आगाज, महिला उद्यमियों के उत्पादों का सजेगा भव्य बाजार

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.