Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News :बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला हुई सम्पन्न,
Top Stories

Jamshedpur Today News :बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला हुई सम्पन्न,

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 2, 2023Updated:March 2, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने को लेकर बूथ स्तर पर जोर दे रही है। पार्टी भाजपा जमशेदपुर महानगर के एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है। पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है। जिसे लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ किया है। इसी क्रम में, बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के 28 मंडलों के अध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोलियों ने भाग लिया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित कार्यशाला में भाजपा झारखंड प्रदेश बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोली के सदस्य अमित नाथ चरण प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल महामंत्री राकेश कुमार ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोली के सदस्य अमित नाथ चरण ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारीकियों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होनें कहा कि, जमशेदपुर महानगर की सभी बूथ मजबूत हो, इसके लिए हम सभी को गंभीरता से सार्थक प्रयास करने हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को बूथ सशक्तिकरण के समस्त कार्य को शीघ्र सम्पन्न करने के निर्देश दिए। कहा कि हमारी गठित बूथ समितियां क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं। बूथ समितियों का सत्यापन भी आवश्यक किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख के गठन का कार्य शीघ्र संपादित करें। इसके साथ ही, सभी बूथों पर अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किये जायेंगे जो बूथों पर प्रवास कर बूथ सदस्यों के संग नियमित बैठक कर एवं सम्पर्क कर लोगों को जोड़ने संबंधी अन्य कार्यों के माध्यम से बूथों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों में काम कैसे करना है, किन बातों का ध्यान रखना है, कैसे प्रवास करना है। इन विषय पर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यध गुंजन यादव ने कहा कि हमें महानगर अन्तर्गत सभी बूथ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना है। इस अभियान में नजर बनाकर इसे व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक भी होंगे। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संपर्क करेंगे साथ ही जनता के बीच पहुंचकर हेमंत सरकार की कुरीतियों और विफलता को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगे।

कार्यशाला के दौरान संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, दीपक झा, समेत मंडल की गठित चार सदस्यीय टोली के सदस्यगण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :11 नवम्बर 2025 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

November 11, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :बिरसानगर में दिनदहाड़े डकैती, पीके कंस्ट्रक्शन के ऑफिस से 10 लाख नकद लेकर भागे अपराधी

November 10, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :बाल मेला के लिए हुआ भूमिपूजन

November 10, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.