
जमशेदपुर।
सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जुगसलाई नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पांडे के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर विजय जुलूस निकाला गया अबीर गुलाल से होली मनाई और जनता में लड्डू वितरण किया ।


भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में मिले अपार बहुमत से गदगद होकर भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में बाजे गाजे ढोल नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला गया एवम पूरे जुगसलाई का भ्रमण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं जनता का उमंग देखते ही बनता था लोग स्वत ही जुड़ते जा रहे थे उपस्थित जनता के बीच में लड्डू का वितरण किया गया अबीर गुलाल उड़ाकर होली मनाई गई और उत्तर प्रदेश की जनता का बहुत ही धन्यवाद किया गया जिन्होंने भारत के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश को अपने कार्यशैली से उत्तम प्रदेश बनाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भारी बहुमत से जिताया उत्तर प्रदेश की जनता को कई बहुरूपिया ने कई तरह से जाती पाती एवं अन्य कई फर्जी आंदोलन फर्जी नेताओं के जरिए बरगलाने की बहुत ही कोशिश की परंतु वहां की समझदार जनता ने एक बार पुनः योगी जी को चुनकर बता दिया कि जनता को आज भी काम करने वाला नेता विशेष प्यारा है योगी जी जैसे के साथ तैसा वाले नेता हैं उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की एक नई गंगा बह रही है और साथ में डबल इंजन की सरकार मोदी जी का साथ सबका साथ और सबका विकास के नारे में अहम भूमिका निभा रहे हैं आज के इस विजय जुलूस में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार जी, मनोज पारीक , प्रकाश जोशी ,नरेंद्र पाल सिंह भाटिया लिप्पु शर्मा,अमर सिंह, आलोक बाजपेयी प्रभाकर प्रसाद अर्जुन सिंह अमर दीप सिंह भाटिया ,मिठू वर्णवाल ,रंजीत उपाध्याय ,प्रकाश अग्रवाल विकाश महतो रितेश जैन , तरविंदर भाटिया,मुन्ना अग्रवाल,विष्णु सोनकर, विकास महतो,प्रकाश अग्रवाल नारायण सिंह,सुशील श्रवा,सुनील सिंह ,सुनील साहू , कृष्कान्त पांडेय विकास सिंह,सुनील सिंह,मुकेश शर्मा ,संजय सोनकर,राजा सिंह,दीपक हल्दिया,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे


