
जमशेदपुर। झारखण्ड के खूंटी के सांसद सह केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के जिला प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा ” केंद्रीय मंत्री जमशेदपुर आते हैं तो जिला प्रशासन के प्रोटोकॉल का कोई जानकारी नहीं है। उन्होने इस tweet को झारखण्ड के सीएमओ को टैग किया है।इस ट्वीट के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जेल में भाजपा नेताओ से मिलने के बाद किया tweet
दरअसल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में भेजे गए जेल भाजपा नेता अभय सिंह सहित अन्य ,भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओ को मिलने घाघीडीह केन्द्रीय कारा गया थे। बकायदा इसकी जानकारी स्थानीय जिला प्रशासन को थी।लेकिन केन्द्रीय मंत्री वहा पहुंचने पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नही था। इस दौरान वे जेल के अंदर भी गए। सभी से मिलकर वापस भी लौट कर वापस भी आ गए। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई पदाधिकारीगण नही पहुंचा।माना जा रहा है कि इसी से नाराज होकर उन्होंने tweet की हैं।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का जमशेदपुर मे है आवास
मालूम हो कि केंद्रिय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी के सासंद है।और जमशेदपुर के घोङाबादा मे उनका अपना आवास है।झारखण्ड आने पर वे एक बार जरूर जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर आते है।
