जमशेदपुर।
राष्ट्रीय कृमि रोधी अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों को चिन्हित करने के उद्देश्य से जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने डुमरिया प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान माहालीसाई तथा चौराघुटु गांव में अल्बेंडाजोल दवा का सेवन नहीं कर पाए तीन बच्चे मिले, उन्हें माहालीसाई के आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर दवा खिलाया गया। उसके बाद उन्होंने डुमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय तथा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय का दौरा किया। दोनों जगह दवा खिलाया गया था। मौके पर एम.पी.डब्ल्यू सुकराम महाली, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती तथा संजय मुण्डा उपस्थित थे।

