Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News :ऑफिस की रिजिडिटी खत्म हो जाएगी, ज्यादा इन्टरैक्टिव होगा भविष्य का ऑफिस
Breaking News

Jamshedpur Today News :ऑफिस की रिजिडिटी खत्म हो जाएगी, ज्यादा इन्टरैक्टिव होगा भविष्य का ऑफिस

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 1, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर
भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के यंग इंडियंस (वायआई) के साथ मिलकर शनिवार को अरका जैन यूनिवर्सिटी गम्हरिया में एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्र के युवा विशेषज्ञों ने भविष्य के लिए व्यापार को फिर से तैयार करना (रिइमेजिंग बिजनेस फॉर फ्यूचर) विषय पर अपनी बात रखी. जी-20 के तहत देश भर में हो रहे वाय-20 का यह पहला सत्र जमशेदपुर में हुआ. स्वागत भाषण यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर के चेयर प्रतीक अग्रवाल ने दिया जबकि संचालन राजीव शुक्ला ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन यंग इंडियंस जमशेदपुर के को चेयर उदित अग्रवाल ने किया.


भविष्य का वर्कप्लेस पूरी तरह से बदल जाएगा-नलिन

द स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के पूर्व छात्र और टेरी विश्वविद्यालय से नवीकरणीय ऊर्जा में मास्टर डिग्री करने वाले नलिन गोयल ने भविष्य के वर्कप्लेस की झलक दिखाई और बताया कि समय के साथ हमारा कार्यस्थल कैसे बदल रहा है. उन्होंने बताया कि सत्रहवीं शताब्दी में नेवी के पेपरवर्क करने के लिए पहली बार ऑफिस की परिकल्पना की गई. कालांतर में औद्योगीकरण और शहरीकरण ने टेलरिज्म को बढ़ावा दिया. मगर लिफ्ट के अस्तित्व में आने के बाद ऑफिस को वर्टिकल ऊंचाई मिली और ऑफिस कई मंजिला होने लगा. फिर क्यूबिकल ऑफिस का प्रचलन बढ़ा, मगर इंटरनेट और कम्प्यूटर के आने के बाद एजाइल वर्किंग की मांग बढ़ी, जिसे हॉट डेस्किंग भी कहा जाता है. इसका मतलब है कि आपको जहां खाली जगह मिलें, वहीं पर बैठकर काम कर लें. कोई निश्चित जगह नहीं होता. अमेरिका के सिलिकन वैली ने ऑफिस की गंभीरता को कम किया और फन विथ ऑफिस का प्रचलन बढ़ा, जहां काम के साथ रिक्रिएशन के भी काफी साधन मौजूद होते थे. नलिन गोयल ने बताया कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) के चलते ओजोन परत में हो रहे छेद ने दुनिया को सस्टेनेबिलिटी की ओर सोचने को मजबूर किया. इसके बाद ऑफिस ग्रीन होने लगे, मगर कोविड के बाद वर्कप्लेस की परिभाषा पूरी तरह से बदल गई. पहली बार कंपनियों को लगा कि घर बैठे भी काम हो सकता है. वर्क फ्रोम होम का ट्रेंड बढ़ा, ऑफिस की रिजिडिटी खत्म हुई और वह वर्क लाइफ बैलेंस को ज्यादा महत्व मिलने लगा. उन्होंने बताया कि भविष्य का वर्कप्लेस छोटे शहर और कस्बे होंगे. बड़े-बड़े शहरों पर वर्कप्लेस का जो दबाव था, वह कम होगा. इंटरनेट की तेज स्पीड और बेहतर ट्रासपोर्टेशन होने से लोग छोटे शहरों, यहां तक कि लोग अपने गांव में बैठकर भी काम कर सकेंगे, जो होने लगा है.

तकनीक ऐसी हो, जो मानव श्रम को और डिग्निटी प्रदान करें-प्रतीक जवानपुरिया

 

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में प्रिंसिपल एप्लाइड साइंटिस्ट प्रतीक जवानपुरिया ने एक्सेलेरेटेड डिजिटाइजेशन पर अपना विचार रखा. उन्होंने डिजिटाइजेशन और डिजिटलाइजेशन के फर्क को बताया और कहा कि डेटा के बड़ी मात्रा में प्रोसेसिंग होने का लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है. उन्होंने बताया कि कैसे अब डेटा को पर्सनलाइज्ड कर उसे बिजनेस का रूप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डेटा सिक्यूरिटी के एडवांस होने के बाद पेमेंट सिस्टम और ई फाइलिंग सिस्टम में जबर्दस्त बदलाव आया है. अंत में उन्होंने कहा कि तकनीक वैसी हो, जो मानव श्रम को और डिग्निटी प्रदान करें.

 

बेहतर मानव संपदा के लिए नॉलेज, स्किल और एटीट्यूड जरूरी-फादर मुक्ति

एक्सआईटीई गम्हरिया के प्रोफेसर फादर मुक्ति ने इन्टेलेक्चुअल कैपिटल एंड पीपुल विषय पर अपनी राय रखी. उन्होंने पूंजी की अवधारणा बताई और कहा कि मानव संपदा में नॉलेज, स्किल और एटीट्यूड तीनों का समावेश होना जरूरी है. उन्होंने हर युवा को हीरो यानि एच फॉर होप, ई फॉर इफिकेसी, आर फॉर रिजिलीएंस और ओ फॉर ऑप्टिमिज्म का पाठ बढ़ाया.

नॉलेज मैनेजमेंट जरूरी-विशाल वत्स

एक्सआईएसएस रांची से पढ़ाई कर इस्पात निर्माण उद्योग में काम करने वाले मानव संसाधन प्रबंधक विशाल वत्स ने बौद्धिक संपदा पर अपना विचार व्यक्त किया. उन्होंने बौद्धिक संपदा के विभिन्न प्रकारों के साथ नॉलेज मैनेजमेंट की बात कही. वत्स ने बौद्धिक संपदा को बनाने के साथ ही उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात भी कही.

इनोवेटिव है तो पूंजी की कमी नहीं-विशाल अग्रवाला

यंग इंडियंस के नेशनल वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाला ने पर्पसफूल इनोवेशन पर अपनी बात रखी और कहा कि अगर आप इनोवेटिव और क्रिएटिव है तो आज की दुनिया में पूंजी की कमी नहीं है. उन्होंने दुनिया के विभिन्न लीडरों की मिसाल दी और बताया कि कैसे उन्होंने इनोवेशन की बदौलत अपना ब्रांड बनाया.

मकसद हो तो पूंजी का प्रतिबंध हो जाता है-अंकित

हर्बिनो के संस्थापक और सीईओ अंकित प्रताप सिंह ने रिइन्फोर्सिंग सस्टेनेबिलिटी पर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे वे कृषि के क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा दे रहे हैं. सिंह ने अपनी विदेश में हुई पढ़ाई के जरिए बताया कि कैसे वे पढ़ाई के दौरान सस्टेनेबिलिटी के प्रति संवेदनशील बनें. उन्होंने कहा कि अगर आपकी जिंदगी में मकसद है तो फिर पूंजी का प्रबंधन हो जाता है. बायो डीजल बनाने वाले अंकित ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम ईंधन में आत्मनिर्भर बनें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला संपन्न, छात्राओं को मिला इंक्यूबेशन सपोर्ट

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन पर टोकरी में मिले दो विशाल कोबरा, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड सरकार और XLRI के बीच बड़ा समझौता, राज्य में शुरू होंगे 100 नए स्टार्टअप्स

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.