जमशेदपुर।
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ के पूर्व विधायक साधू चरण महतों का पार्थिव शऱीर को आज सुबह टाटा मुख्य अस्पताल से चाण्डिल के ले जाया गया । वही उनके पार्थिव शऱीर को फुलो से सजे एक ट्रक में ऱखा गया है।वही जिस ट्रक में पार्थिव शऱीर रखा गया है। उसके पीछे पीछे काफी संख्या में गाड़ियों का काफिला लगा हुआ। चाण्डिल जाने के क्रम में स्थानिय लोग खास कर महिला और बच्चे जगह जगह वाहन को रुकवा कर उनके पार्थिव शरीर को अश्रुपूर्ण नैनो से श्रद्धांजलि दे रहे है।
टाटा मुख्य अस्पताल में ऱखा गया था पूर्व विधायक साधू चरण महतों के पार्थिव शरीर को
आपको बता दे कि मंगलवार की देर रात ईचागढ के पूर्व विधायक साधू चरण महतों के पार्थिव शरीर को कोलकोत्ता के रविन्द्र नाथ टैगोर अस्पताल से लाकर टाटा मुख्य अस्पताल में रखा गया था।जहां आज सुबह टाटा मुख्य अस्पताल से फुलों से सजा ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया।जहां उन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओ ने श्रद्घाजंली दी। उसके बाद यहां से उनके पार्थिव शरीर चाण्डिल गोलचक्कर ले जाया गया है। वहां पर स्थानिय लोग उनके पार्थिव शरीर को अश्रुपूर्ण नैनो से श्रद्धांजलि दे रहे है।
कोलकोत्ता में कल हो गया था निधन
आपको बता दे कि किडनी बीमारी से जुझ रहे पूर्व विधायक साधू चरण महतो का निधन मंगलवार की सुबह कोलकोत्ता स्थित रविन्द्र नाथ टैगोर अस्पताल में हो गया था।



