Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News :टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन 2022 संस्करण की शुरूआत
Breaking News

Jamshedpur Today News :टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन 2022 संस्करण की शुरूआत

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 13, 2022Updated:October 13, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर  : टाटा स्टील ने आज औपचारिक रूप से अपनी प्रतिष्ठित दौड़ ‘जमशेदपुर रन-ए-थॉन’ के 2022 संस्करण की शुरुआत की। कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद रन-ए-थॉन का भौतिक स्वरूप फिर से शुरू हो गया है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर, 2022 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। इस वर्ष के दौड़ की थीम “फिटनेस इज फन, जस्ट रन!” है।

टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज  वाईस प्रेसिडेंट  चाणक्य चौधरी  ने कहा: “हमें खुशी है कि हम दो साल के अंतराल के बाद टाटा स्टील रन-ए-थॉन के भौतिक प्रारूप को वापस ला रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह आयोजन, जो इस शहर के खेल कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, को बड़े पैमाने पर दौड़ के प्रति उत्साही लोगों और समुदाय का समर्थन मिलेगा। इस संस्करण में, हमने एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक पंजीकरण के लिए एक पौधा लगाने के लिए भी प्रतिबद्धता जाहिर की है। टाटा स्टील में, खेल जीवन जीने का एक तरीका है और हम लोगों को फिर से जीवंत करने, आनंद की अनुभूति कराने और एक फिट तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए ऐसे मंच प्रदान करना जारी रखेंगे।”

इस वर्ष जमशेदपुर रन-ए-थॉन का आयोजन चार श्रेणियों में किया जाएगा। जहाँ 10-KM और 7-KM के लिए आयु सीमा 19 वर्ष और उससे अधिक है, 5-KM की दौड़ 16 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों और वयस्कों के लिए होगी। प्रतिस्पर्धी प्रकृति की इन तीन श्रेणियों के साथ पुरस्कार राशि भी होगी। 10-KM, इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (IAAF) द्वारा सड़क दौड़ के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत दूरी है। चौथी श्रेणी ‘फन रन’, एक गैर-प्रतिस्पर्धी श्रेणी है, जिसे जमशेदपुर रन-ए-थॉन 2022 में नया शामिल किया गया है। 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे और खेल प्रेमी इसमें भाग ले सकते हैं। टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन के 7वें संस्करण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो रहा है, जो सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है। संभावित प्रतिभागी http://www.tatasteeljsr-run.com पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पहले 6500 लोगों के लिए ही किया जाएगा।

ऑफलाइन ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण 17 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा। इच्छुक प्रतिभागी जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एकाउंट सेक्शन में पंजीकरण कर सकते हैं (संपर्क: 0657 6644815, 0657 2431141)। ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण सप्ताहिक दिनों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे (IST) और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (IST) के बीच होगा। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2022 है।

जमशेदपुर रन-ए-थॉन का अंतिम भौतिक संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था, जिसमें 3 श्रेणियों में, 14 भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए 4500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। 2020 और 2021 में, निरंतरता सुनिश्चित करने और धावक समुदाय से संपर्क बनाए रखने के लिए रन-ए-थॉन के वर्चुअल फॉरमेट का आयोजन किया गया था। वर्चुअल रन के दोनों संस्करणों में 3000 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी देखी गयी।

टाटा स्टील में खेलों को प्रोत्साहन और समर्थन देने का सिलसिला लगभग एक सदी पहले से जारी है, और यह इसकी संस्कृति का हिस्सा है। टाटा स्टील भारतीय खेलों के अग्रणी कॉर्पोरेट प्रमोटरों में से एक रही है – जिसने फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग के लिए अकादमियों का निर्माण किया है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में टाटा स्टील कोलकाता 25K रन, भुवनेश्वर हाफ मैराथन और नोआमुंडी रन-ए-थॉन जैसी कई रन प्रॉपर्टीज को अपने परिचालन स्थलों पर खेल के माध्यम से समुदाय के साथ जोड़ने का काम किया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.