Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News : भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के निधन से भाजपा में शोक की लहर
Breaking News

Jamshedpur Today News : भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के निधन से भाजपा में शोक की लहर

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 9, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। मंगलवार को जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल झारखण्ड के भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री सूरज कुमार ने गुरुवार को टाटा मेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले तीन दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे सूरज कुमार के गुरुवार सुबह निधन की खबर आते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गयी। भाजयुमो नेता सूरज कुमार की हत्या से शहर के भाजपाइयों में गहरा शोक और आक्रोश वयाप्त है। गुरुवार को सूरज कुमार के हरहरगुट्टू स्थित आवास पर भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर नमन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से सूरज कुमार को अंतिम विदाई दी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सूरज कुमार का गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम के पश्चात पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें पार्टी के हाजरों कार्यकर्त्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

अपराध रोकने की दिशा में कड़े कदम उठाए सरकार, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता ऐसे रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे: रघुवर दास

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूरज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों के हमले में घायल भाजयुमो जमशेदपुर के महामंत्री सूरज कुमार के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवारजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पिछले दो साल में हमले बढ़ गए हैं और सरकार-प्रशासन सुस्त पड़ा हुआ है। कहा कि सरकार कड़े कदम उठाए नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

घटना की फ़ास्ट ट्रैक में सुनवाई कर, स्पीडी ट्रायल के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाये प्रशासन: गुँजन यादव

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने सूरज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा, कर्मठ एवं संगठन के सच्चे सिपाही के रूप में सूरज कुमार की भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है। उन्होंने सूरज कुमार के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि संगठन के उभरते हुए जुझारू युवा नेता का यूँ असमय चले जाना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। युवा मोर्चा के अनेकों कार्यक्रम में अपनी कार्यकुशलता और व्यवहार से सूरज ने अपनी अलग पहचान बनाई। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने जिला प्रशासन से सूरज की हत्या में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा करे। पूरे शहर में अपराधियों के मन से प्रशासन का खौफ खत्म हो गया। जिससे आये दिन शहर में अपराधी घटना को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। गुँजन यादव ने जिला प्रशासन से घटना की फ़ास्ट ट्रैक में सुनवाई करने एवं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल कोई भी दोषी बचने ना पाए चाहे वो जितने भी बड़े रसूखदार क्यों ना हो।

प्रशासन शहर में कानुन का राज कायम करने में पूरी तरह विफल: प्रेम झा
वहीं, भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी सूरज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत कम समय में अपनी सक्रियता और प्रभावी योगदान से अपनी पहचान बनाने वाले सूरज कुमार की यादें सदैव जीवंत रहेगी। प्रेम झा ने जिला प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भय बिनु होइ न प्रीति” गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित पंक्तियों में प्रभु श्रीराम कहते है कि बिना भय के सम्मान नहीं होता, परन्तु जिला प्रशासन का भय ना तो यहाँ के बेलागम अपराधी में दिखता है और ना ही दिन दुगुनी, चार चौगुनी बढ़ते नशाखोरों में। पूरे शहर में प्रतिदिन चोरी, छिनतई एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध भी अब सामान्य होने लगे है। आज अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों में कानून का भय नही रहा है। राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर कई महीनों बाद मामला दर्ज करने एवं अपने कुछ सत्ता के राजनीतिक आकाओं को खुश रखने में लगी प्रशासन, क़ानून का राज़ कायम करने में पूरी तरफ विफल रही है। पुलिस प्रशासन अपनी मशीनरी का उपयोग शहर में कानून का राज लाने में लगाये। उन्होंने कहा कि नशा के बढ़ते अवैध कारोबार को रोकने की कोई ठोस पहल ना हो पाना भी शहर में अपराध को बढ़ावा दे रही है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.