
Jamshedpur ।


सहारा इंडिया परिवार के बारीडीह शाखा में मृत्यु उपरांत जमाकर्ता के उत्तराधिकारी को डेथ हेल्प दिया गया।
ज्ञात हो कि चाईबासा के रहने वाले स्व गंगा देवी जी के द्वारा बारीडीह शाखा में जीवन बंधन योजना में 100000 लाख रुपया निवेश किया गया था। निवेश करने के 3 वर्ष बाद उनका निधन हो गया।
स्व गंगा देवी के कार्यकर्ता गीता कुमारी ने इसकी जानकारी शाखा में लिखित रूप से दी। कुछ दिन बाद स्व गंगा देवी के उत्तराधिकारी शदानंद ठाकुर (पति) ने शाखा पर आकर सभी कागजी कारवाई को पूरा किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 21.12.2021 को उनके उत्तराधिकारी को मृत्यु पश्चात दी जाने वाली डेथ हेल्प की राशि 80000 रुपया शाखा पर बुलाकर ससम्मान दिया गया। इस योजना के तहत उन्हें प्रति माह 20000 की राशि डेथ हेल्प के रूप में दी जायेगी।इस मौके पर सहारा इंडिया परिवार के रीजनल मैनेजर श्री जयंत श्रीवास्तव,फ्रैंचाइज़ी मैनेजर श्री रंजीत कुमार,आशीष सामंता,परशुराम पोद्दार,मनोज सिंह,ऋषि पाण्डेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

