
जमशेदपुर। सावन माह की पहली सोमवारी को भुइयाडीह नन्द नगर (ग्वाला बस्ती) स्थित शिव मंदिर में स्फटिंक शिवलिंग का रूद्राभिषेक पूजा की गयी। सुबह 9 बजे मानगो स्वर्णरेखा नदी से लगभग 500 से अधिक भक्तों ने कलश में जल लेकर पैदल मंदिर पहॅचे और भोले बाबा को जल चढ़ाया। मंदिर में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक पंडित परसुराम पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, ओंकार पांडेय एवं अरूण पांडेय ने विधिवत रूप से रूद्राभिषेक पूजा करायी। गंगाजल से रूद्राभिषेक पूजा शुरू की गयी और फिर उसी से गन्ने का रस, डाब का पानी, शहद, दही, दूध आदि तरल पदार्थ हैं से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान शिव का चंदन से लेप लगाया गया और फिर पान का पत्ता, सुपारी, फल, फूल आदि चीजें अर्पित की गयी। पूजन के बाद दोपहर में मंदिर परिसर में भोग (खीर खिचड़ी का प्रसाद) का वितरण किया गया। लगभग 1500 से अधिक लोगों ने भोग ग्रहण किया। भोग का आयोजन समाजसेवी डा. एसके तिवारी, सुमित सिंह एवं अशोक बाबा की तरफ से किया गया था। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में डा. एसके तिवारी, कमलेश यादव, महावीर यादव, कन्हैया यादव, मोहर यादव, बिजेन्द्र यादव आदि का सहयोग रहा।


