
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के लोधाशोली ओर खाड़बाँधा गांव के मदन गोप, सुभाष गोप ओर चैतन मुर्मु जो की देखने में असमर्थ हैं। कई सालों से आँखें की रोशनी चली गई है। उनके परिवार ने समाजसेवी सहदेव गोप से संपर्क साधा और सब की परिस्थिति बताई। सहदेव गोप ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर तीनों को स्मार्ट स्टाक मुहैया कराया।
स्मार्ट स्टिक मिलने से अब वे सब भी आस-पास घूम सकेंगे। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। उन सभी ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की जो कभी भूली नहीं जा सकती।
इस मौके पर पूर्व मुखिया रीदानाथ मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य यशोदा गोप,सहदेव गोप, धनंजय गोप, तपन गोप, बादल गोप, बृहस्पति गोप, जगदीश गोप, गौरांग गोप, नरेश मोहन गोप, मिहिर गोप, तारापद गोप, इंद्रजीत गोप, गणेश गोप सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।


