हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल सेवा
*काले ने जरुरतमंद बुजुर्गों से माँगा आ3शीर्वाद।*
जमशेदपुर।
*ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हरहर महादेव सेवा संघ की ओर से कंबल वितरण अभियान जारी रखते हुए संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में आज शहर के बाराद्वारी स्थित सुभाष आश्रम,सर्वोदय आश्रम,राजेन्द्र आश्रम,सरदार पटेल आश्रम,कस्तूरबा आश्रम (ए),कस्तूरबा आश्रम (बी),विवेकानंद आश्रम ,शास्त्री आश्रम, प्रेम आश्रम, देवनगर,ग्वाला बस्ती,बाबूडीह बस्ती,छाई टोला,भुइंयाडीह,हरिजन बस्ती, बर्मामाइंस आदि स्थानों में जरुरतमंद बुजुर्गों में कंबल सेवा करके आशीर्वाद लिया।*
*इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हरहर महादेव सेवा संघ परिवार अपने सामाजिक दायित्व के तहत प्रत्येक वर्ष की तरह कंबल सेवा व अन्य सामाजिक कार्य करता है साथ ही उन्होंने कहा कि की परमात्मा संघ को इतनी शक्ति प्रदान करे की हम अपनी सेवा कार्य को आनेवाले समय में ओर भी बड़े पैमाने पर कर सकने की हिम्मत मिले। उन्होंने कहा की उस समय आँखों में आँसू आ जाते है और हृदय कांप जाता है जब लोगों के हालात देखता हूँ। हमारे समाज में इतनी आर्थिक असमानता अनुचित है। लोगों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा की घोर ज़रूरत है। कैसे इनका उद्धार होगा यह सोच कर रूह कांप जाता है ।*
*उन्होंने कहा कि संस्था की जितनी हिम्मत होती है संस्था अवश्य करना चाहती है । *काले ने कहा कि कई मानवीय विचार रखने वाले साथी इस पुनीत कार्य में अपना यथा संभव सहयोग करते है ईश्वर उनको बरकत प्रदान करें। *
*इस अवसर पर स्थानीय कमेटी से शेखर मुखी, बिट्टू मुखी, महेश मुखी, बिंदिया पात्रों, रागिनी मुखी,उत्तम राय,जय,अनील,भोटो,राधा कांता,रवि, विक्रम मार्डी,संगम, आकाश, मनोज,विमल,मीलू, टूना, राजू, मंगल, राजेश,राजू कुमार, मोहन साव, मुकेश शर्मा,आयूष शर्मा,चंदन कुमार, एवं संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह,बिभाष मजुमदार, संतोष यादव, विकास गुप्ता, मोहन दास, सूरज चौबे, संजय सिंह, सागर चौबे,मनू ढोके, रामा राव, विवेक मिश्रा एवं अन्य मौजूद रहे।*