
जमशेदपुर।सांसद विद्युत वरण महतो ने आज जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के साथ विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया एवं उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। आज सर्वप्रथम सांसद श्री महतो ने बिष्टुपुर स्थित बेली बोधनवाला घाट का निरीक्षण किया इस घाट की स्थिति अच्छी नहीं थी।इस पर सांसद श्री महतो ने जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा से बात कर यथाशीघ्र वहां पर सफाई करने एवं घाट की मरम्मत करने का निर्देश दिया। इसके बाद सांसद श्री महतो ने कदमा स्थित सती घाट का निरीक्षण किया एवं वहां के लिए भी उन्होंने पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम करने साथ ही सफाई के लिए जूस्को एवं जे एन ए सी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कदमा के घाटों का निरीक्षण करने के पश्चात सांसद श्री महतो सुनारी के दोमुहानी घाट पर गए ।उन्होंने वहाँ पर व्यवस्था को संतोषजनक पाया फिर भी उन्होंने उपस्थित सिटी मैनेजर को साफ सफाई, घाटों का मरम्मतीकरण एवं सुरक्षा के इंतजाम में कोई कमी न रह जाए इस बाबत दिशा निर्देश दिया। आज सांसद के साथ दौरा कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, संजीव सिन्हा,पप्पू सिंह, संजीव कुमार, कदमा के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सहित कार्तिक गोप,कमल कुमार, केएन ओझा, विक्की यादव, राजा
सरदार ,विनोद कुमार रजक, राजाराम रजक, बिष्टुपुर के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी एवं महामंत्री राकेश कुमार, सोनारी के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार सहित नारायण प्रसाद, संजय रजक, भारत भूषण, नीरज प्रसाद, राहुल सिंह ,सुखदेव सिंह ,अजय चौधरी, रासबिहारी प्रसाद, रामबली प्रसाद ,विजय कुमार ,विकास, सूबेदार प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह ,अनिल कुमार, संजू यादव, अमरजीत यादव के अलावा शंकर रेड्डी, रवि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।



