
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबांदा में कंबल वितरण समाप्त होते ही सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी गुड़ाबांदा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ गांतात का कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंचे | दरअसल कुछ दिन पहले श्री गांतात अपना शारीरिक उपचार कराने वेल्लोर गए थे | जहाँ लंबी समय तक उनका उपचार हुआ | आपरेशन के दौरान मोटी रकम खर्च भी हुए | आगे भी एक और आपरेशन होना है | इस आपरेशन में फिर से लगभग 3 लाख रुपये खर्च होंगे | श्री गांतात ने सांसद महोदय को ईलाज के बारे में अवगत कराया | सारी बातें सुनकर सांसद महोदय 50 हजार रुपये श्री गांतात को दिये और कहा ईलाज में कोई कसर कमी होने नहीं दिया जाएगा | जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद किया जाएगा | उपचार के लिए पीएम केयर फंड से भी सहायता राशि दिलाई जाएगी |
सांसद ने कहा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं | उन्होंने ये भी कहा आज मैं जो कुछ भी हूँ कार्यकर्ताओं के बदौलत हूँ | उनके सुख दुख में साथ खड़ा होना मेरा कर्तव्य है , कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में हमसे संपर्क करें यकीनन उन्हें सहयोग मिलेगा |
मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव और सरोज महापात्र, सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, बब्रूबाहन घोष, परमेश्वर हेम्ब्रम, सुनाराम हांसदा जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र,मनोज बासुरी,सुगदा माण्डी,चांदराई हांसदा, कुनु राम माण्डी,आशिष घोष,गुरु चरण माण्डी,द्विजेंन प्रधान,देवाशीष करण, स्वपन कुमार पात्र, गुरु चरण मुण्डा,चन्दन सीट,संजय राउत,दीपक कुमार पात्र,एकादशी घोष,शिव शंकर पात्र,दिनेश साव,सुधीर साव,सुनील कुमार पैड़ा, सुजीत बारीक,माधव प्रधान,देवदत्त बेरा,दाशरथि हांसदा,दीपक कुमार मण्डल,सहबीर नायक,सत्रुघन नायक,प्रभात साव,चित्तरंजन बारीक,दुर्गा प्रधान उपस्थित थे ।


