
*आप सबों का सेवक हूँ , जरूररत में आपके काम आ सकूँ तो ये मेरा सौभाग्य… सांसद बिद्युत बरण महतो।*बिगड़ते मौसम के बीच सांसद बिद्युत बरण महतो पहुँचे चाकुलिया , 530 जरूरतमंदों में बाँटे कम्बल।*
जमशेदपुर।
संभवत कोरोना महामारी का यह तीसरी लहर है। सभी आम जनों से मेरा आग्रह है कि अनावश्यक घर से ना निकले। बहुत जरूरी हो तभी कोविड19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर ही घर से निकले। आप सबों का सेवक हूँ , आपकी जरूरत में आपके किसी काम आऊँ तो ये मेरा सौभाग्य होगा।उक्त बातें आज झारखंड के जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने चाकुलिका प्रखंड अंतर्गत भालुकनाला में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम में कहा। आज *सांसद श्री महतो* और उनकी टीम ने मिलकर भालुकनाला में 530 वृद्ध-वृद्धाओं और दिव्यांगजनों के बीच कम्बल का वितरण किया।
इस अवसर पर *माननीय सांसद* के साथ उनके निजी सचिव जसबंत महतो , पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा , सांसद प्रतिनिधि पार्थ महतो , जिला पार्षद जगन्नाथ महतो , सुशील शर्मा , मनोरंजन महतो , लक्सा सोरेन , अरुण महतो ,उत्तम महतो , बदया मुंडा , पार्थसारथी महतो के साथ-साथ क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।


