जमशेदपुर। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गोलमुरी समिति के कार्यालय में समिति के अध्यक्ष वर्मा प्रधान के अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू एवम विशेष अतिथि के रुप में झारखंड व्यवसाय मोर्चा के नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह शामिल हुए
अतिथियों द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया और सभी शहीद आंदोलनकारियों के याद में 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा आज का दिन समस्त झारखंड वासियों के लिए गर्व का दिन है क्योंकि इसी दिन ही झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का उदय हुआ था और झारखंड राज्य बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ था। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस क्रम में कई उतार-चढ़ाव को देखा कई आंदोलनकारियों को खोया पर अपने उद्देश्य कभी भटका नहीं और झारखंड राज्य को बनाकर हमें दिया। आज हम सभी गर्व के साथ झारखंड राज्य में रह रहे हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं का देने है झारखंड राज्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय हेमंत सोरेन जी का सरकार है जो यहां के झारखंडी जनमानस के लिए काम कर रहे हैं
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे वर्मा प्रधान,गुरमीत सिंह (मिंटू),पप्पू उपाध्याय,रजनी दास मनोज तांती, राजन कैबरता, सामू होनहागा, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह,काकू सिंह, सरस्वती राव

