
जमशेदपुर।
झारखंड राज्य के क्षेत्रीय भाषा की सूची एवम नियोजन नीति के जिलावार भाषा सूची में मैथिली को सम्म्लित नही किये जाने के विरोध में अंतरराष्ट्रीय
मैथिली परिषद, जमशेदपुर द्वारा आहूत पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज झारखंड की राजधानी रांची के अलावा प्रमुख जिलों जैसे देवघर, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, सरायकेला एवम जमशेदपुर में परिषद की इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अपने अपने जिले के उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में झारखंड राज्य के अंतर्गत मैथिली भाषा से संबंधित तथ्यों का विस्तार से वर्णन कर इसे नियोजन नीति के जिलावार भाषा सूची में सम्म्लित करने का माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया।जमशेदपुर से परिषद के महासचिव पंकज कुमार झा की अगुवाई में परिषद के उपाध्यक्ष कमल कांत झा , बिनय झा , सचिव कृष्णा कामत एवम सह कोषाध्यक्ष दिनकर झा जी शामिल रहें।


