
जमशेदपुर।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया जिसमें गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो में बालिकाओं ने बाजी मारी। कक्षा 10 में नैंसी आर्या सर्वोच्च 470 अंक अर्जित कर स्कूल टॉपर बनी।
अंशिका कुमारी (460), तनुश्री गौड़ (455), बुशरा कमाल (452) एवं अंशु कुमारी ने (447) अंक हासिल कर स्कूल में टॉप पांच बालिका होने का गौरव प्राप्त किया।
गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने बालिकाओं की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




