
जमशेदपुर। प्रबंधन के तहत संपत्ति में 4.48 ट्रिलियन रुपए वाले भारत के अग्रणी म्यूचुअल फंड हाउस में से एक एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) ‘एचडीएफसी मल्टी कैप फंड’ की घोषणा की। यह फंड उन निवेशकों के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप सेगमेंट में अनुशासित एक्सपोजर के साथ अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं। यह स्कीम लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में से प्रत्येक में कुल एसेट्स का न्यूनतम 25 फीसदी का अनिवार्य आवंटन करेगी, जबकि इसके कुल एसेट्स का शेष 25 फीसदी फंड मैनेजर के मार्केट विजन के आधार पर आवंटित किया जाएगा। इस स्कीम में बाजार पूंजीकरण के क्षेत्रों के व्यापक प्रतिनिधित्व का विकल्प होगा। एनएफओ 23 नवंबर, बुधवार को खुलेगा और 7 दिसंबर, मंगलवार को बंद होगा। स्कीम के फंड मैनेजर गोपाल अग्रवाल ने एचडीएफसी मल्टी कैप फंड पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने देखा है कि अलग-अलग मार्केट कैप सेगमेंट अलग-अलग समय पर अलग-अलग प्रदर्शन करते हैं। एचडीएफसी मल्टी कैप फंड बेहतर जोखिम-समायोजित रिटर्न प्राप्त करने के लिए अनुशासित तरीके से एक फंड के माध्यम से विभिन्न मार्केट कैप में निवेश की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए एक वन-स्टॉप समाधान है

