Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:गुरुपर्व के मौके पर किसानों के संघर्ष की सबसे बड़ी जीत: भगवान सिंह
Breaking News

Jamshedpur News:गुरुपर्व के मौके पर किसानों के संघर्ष की सबसे बड़ी जीत: भगवान सिंह

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 19, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

*विजय जुलूस में भांगड़ा करते हुए खुशी का इजहार किया, किसान आंदोलन एकजुटता मंच व सिख समुदाय ने बांटे लड्डू*

*आंदोलन के दौरान मृत किसानों को शहीद का दर्जा दे सरकार: सुमित रॉय*

JAMSHEDPUR  ।
गुरु पर्व पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद जमशेदपुर में खुशी की लहर दौड़ गयी। आंदोलन से जुड़े हर व्यक्ति ने इस जीत पर पूरे उत्साह के साथ खुशी का इजहार किया है।
शुक्रवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया था एक तरफ सिखों के पहले गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी का 553वां प्रकाश दिहाड़ा मनाया जा रहा था दूसरी तरफ तीनों किसान बिल की वापसी की घोषणा से पूरा जमशेदपुर से झूम उठा। इस अवसर पर गुरद्वारा सिंह सभा मानगो व किसान आंदोलन एकजुटता मंच के संयुक्त तत्वाधान में एक विजय जुलूस निकाला गया जो साकची गोलचक्कर से शुरू होकर पहले आमबगान रोड तक गया और वापस नौ नंबर टेम्पो स्टैंड में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर भांगड़ा नृत्य हुआ। भगवान सिंह, महावीर मुर्मू, गुरदीप सिंह पप्पू, हरविंदर सिंह मंटु, परमजीत सिंह काले, जसवंत सिंह जस्सू जमकर भांगडा किया। भांगडा में आने जाने वाली आम जनता भी शामिल हो गयी। इस दौरान किसानों के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।
साकची गोलचक्कर पर जनता के बीच सबों का आभार व्यक्त करते हुए लड्डू वितरण किया गया।
जमशेदपुर में किसान आंदोलन की अगुवाई करने व आंदोलन को जीवित रखने वाले गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान व किसान नेता भगवान सिंह खुशी के आंसू नही रोक पाये। उन्होंने ने कहा यह गुरु महाराज की कृपा और किसानों के संघर्ष का असर है कि गुरुपर्व के मौके पर किसानों को सबसे बड़ी जीत मिली है। भगवान सिंह ने कहा कि आंदोलन से जुड़े प्रत्येक सदस्य को मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी सम्मानित करेगी।
इस अवसर पर किसान आंदोलन एकजुटता मंच के सुमित रॉय ने भी सभी आंदोलनकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि यह ऐतहासिक पल उन्हें ता उम्र याद रहेगा।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महावीर मुर्मू ने कहा कि किसानों के लिए आज बेहद खुशी का मौका है। किसान आंदोलन से जुड़े जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि किसानों का संघर्ष रंग लाया है। झारखण्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों की एकता के बल पर ही केंद्रीय कृषि बिल वापस हुए हैं। इनके अलावा हरविंदर सिंह मंटू, कुलविंदर सिंह पन्नू, सतिंदर सिंह रोमी समेत तमाम वरिष्ठ आंदोलनकारी किसानों ने इसे किसानों की जीत बताया है।
मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि व किसान आंदोलन एकजुटता मंच के तमाम सदस्यों में मुख्य रूप से गुरदीप सिंह पप्पू, परमजीत सिंह काले, गुरशरण सिंह, गुरमीत सिंह गिल, के सी मार्डी, गीता सुंडी जसवंत सिंह जस्सू, सुखविंदर सिंह,सुमित राय, दीपक रंजीत, गौतम बोस, कुमार मार्डी, डॉ राम कविंद्र सिंह, विमल दास चंदना बनर्जी, अजीत तिर्की, सुशांत सरकार, समर महतो, समित कर, जयनारायण मुंडा, विक्रम कुमार, सोनी सेनगुप्ता, सोहन महतो सही बड़ी संख्या अन्य आंदोलनकारी शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: करीम सिटी कॉलेज में साइबर ठगी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए गए सुरक्षा के मूल मंत्र

August 5, 2026

East Central Railway :मोकामा से बरौनी का सफर होगा आसान, नया रेल पुल तैयार, रेलवे के एनआई वर्क के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

August 5, 2026

Rail Madad Portal : रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : 3 लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी यात्री को सकुशल लौटाई

August 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.