JAMSHEDPUR TODAY NEWS : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर सुखराज सिंह का निधन

94
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य  वरिष्ठ पत्रकार विजय सिह के पिता सह टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व यूनियन कमिटी मेंबर व टाटा स्टील की यूनियन व प्रबंधन की सर्वोच्च संयुक्त कमिटि जेसीसीएम के पूर्व वाइस चेयरमैन  रहे सुखराज सिंह का निधन मंगलवार 13 दिसम्बर को करके 3 बजे हो गया। स्व.  सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.  वही बुधवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व यूनियन कमिटी मेंबर सुखराज सिंह  को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा बाराद्वारी कुम्हार पाड़ा स्थित आवास से बुधवार की सुबह 10.30 बजे निकली. उन्हें मुखाग्नि उनके बेटे शिवेंद्र सिंह ने दी।  उनके अंतिम संस्कार में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह समेत कई लोग शामिल हुए ।  सुखराज सिंह टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन की सर्वोच्च संयुक्त कमेटी जेसीसीएम के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं।
सुखराज सिंह के बड़े पुत्र इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य पत्रकार विजय सिंह ने बताया कि उनका निधन मंगलवार को अहले सुबह लगभग तीन बजे हो गया था। सुखराज सिंह के परिवार में उनकी पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र विजय सिंह, अजय सिंह, शिवेंद्र सिंह व दो पुत्रियां, पोता व पोती, नाती और नतीनी हैं.।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

14:48