Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR TODAY NEWS :जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का जुगसलाई की जनता ने किया नागरिक अभिनंदन
Breaking News

JAMSHEDPUR TODAY NEWS :जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का जुगसलाई की जनता ने किया नागरिक अभिनंदन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 2, 2023No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर सहित कोल्हान के व्यापारिक पहचान के रूप में स्थापित जुगसलाई क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और इसके स्वरूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो के सराहनीय प्रयासों को स्मरण करते हुए नागरिक अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे वीर कुंवर सिंह चौक पर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन कर पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान जुगसलाई क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठन, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का ढ़ोल-नगाड़े, फूल-माला व पुष्पवर्षा, पगड़ी व आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया। पदयात्रा वीर कुंवर सिंह चौक से चौक बाजार के रास्ते फाटक चौक पर सभा में तब्दील हो गयी। पदयात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय महिलाएं माथे पर कलश लेकर चल रही रही थी, वहीं कलाकार पारंपरिक नृत्य के माध्यम से झारखंड की परंपरा को प्रदर्शित कर रहे थे।

नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने पर जुगसलाई एवं बागबेड़ा की जनता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस रेलवे ओवरब्रिज के लिए विगत 60 वर्षों से इन्तेजार हुआ वो आज पूरा हुआ। इस ओवरब्रिज निर्माण के लिए जुगसलाई की जनता, बागबेड़ा की जनता और भारतीय जनता पार्टी ने लगातार संघर्ष किया। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का श्रेय जुगसलाई एवं बागबेड़ा की जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। कहा कि जनता की समस्या और उनके दर्द को महसूस करते हुए तत्कालीन भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह एवं ब्रह्मदेव नारायण शर्मा के नेतृत्व में इसके लिए बड़ा आंदोलन किया गया था। जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में वे खुद भागीदार बने थे। जब जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सेवा करने का अवसर मिला तो मैंने भी एक जिम्मेदार सरकार और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी को समझते हुए जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन और इससे पूर्व में जमशेदपुर लोकसभा से कई सांसद बने लेकिन इस दिशा में कभी कोई पहल नही की गयी। जब केंद्र और राज्य में जनता ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाई तो विकास भी दोगुनी रफ्तार से किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यों में विकास सबसे सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और जनता के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए सांसद विद्युत महतो ने राज्य सरकार के सहयोग से रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की पहल की। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर 2018 को करीब 29 करोड़ की लागत वाली जुगसलाई आरओबी का शिलान्यास किया था। जिसमें रेलवे को 11 करोड़, जबकि पथ निर्माण विभाग को 18 करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति मिली थी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान हेमंत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में जिस गति से कार्य होना चाहिए था वो हेमंत सरकार में मंद पड़ गयी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के प्रति जो समर्पण और इक्षाशक्ति होनी चाहिये हेमंत सरकार में उसकी कमी है। उन्होंने कहा कि यह खुशी और बढ़ जाती जब ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पहले हो जाता। 4-5 करोड़ की राशि के लिए 2 साल विलंब किया गया।

वहीं, सांसद विद्युत महतो ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की धीमी रफ़्तार पर हमेशा से जुगसलाई की जनता और भाजपा कार्यकर्ता सजग रहे। कभी बालू की कमी तो कभी संवेदक के भुगतान रुकने के चलते कार्य बाधित हुआ। कहा कि जुगसलाई ओवरब्रिज जुगसलाई की जनता के साथ साथ मेरा भी स्वप्न था जो आज पूरा हुआ। सांसद विद्युत महतो ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु का विशेष आभार जताया। उन्होंने भरे मंच से पूर्व सीएम रघुवर दास के योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि अगर रघुवर दास मुख्यमंत्री नही होते तो शायद ये कार्य भी कभी पूरा नही होता।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि इस ओवरब्रिज का निर्माण और इसका स्वरूप प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो जी के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। तीन पीढ़ियों के सपने को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से मूर्त रूप मिला है।

इस दौरान मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने किया।

सांसद विद्युत महतो प्रारम्भ से ही ओवरब्रिज निर्माण के लिए सक्रिय रहे: प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार केंद्रीय मंत्री एवं रेलवे के उच्चाधिकारियों से मिलकर सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए आरओबी की स्वीकृति करवाई। उसके बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सांसद के साथ ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान रेलवे को जमीन के मुवावजे के रूप में 13 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाये। जिला पदाधिकारियों को निर्देश देकर आम सहमति से अतिक्रमण हटवाया। ओवरब्रिज की राह में चुना बस्ती एक बड़ी समस्या थी। सांसद जी ने संवाद स्थापित कर बस्ती को शिफ्ट करवाया एवं टाटा स्टील प्रबंधन से बात कर सीएसआर के तहत गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए घर का निर्माण कराया।

विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों ने किया अभिनंदन:
अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, लघु उद्योग भारती, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी, जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ, माहेश्वरी मंडल, राजस्थान शिव मंदिर, सिख नवजवान सभा, मारवाड़ी युवा मंच, राणी सती सत्संग समिति, हिन्द एकता मंच, महाकालेश्वर छठ घाट समिति, ट्रांसपोर्ट असोसिएशन, मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई, दामोदर बाबा, न्यू एकता क्लब, साहू समाज, राजस्थान सेवा सदन, मारवाड़ी महिला मंच, होटल असोसिएशन, गणिनाथ सेवा संस्थान, नाई जागृति संघ, टाटानगर गौशाला, कृषि उत्पादन बाजार समिति, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन, नोनिया चौहान समाज, केवट समाज, विश्व हिंदू परिषद, जमशेदपुर खटीक समाज व अन्य।

सामरोह के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ राजीव, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, मुरलीधर केडिया, संजीव कुमार, जिला पदाधिकारी अनिल मोदी, राकेश सिंह, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, हन्नु जैन, संजय सिंह, बबुई, चंचल, त्रिदेव चट्टराज, प्रशांत पोद्दार, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, अजय सिंह, सुनील सिंह मुंडा, नागेंद्र पांडेय, प्रकाश जोशी, विमल जालान, अमर सिंह, अनमोल शर्मा, मनोज पारीक, अजजा जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूंदर गुप्ता, दीपक निषाद, इंदर जैन, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, पूर्व महामंत्री मुन्ना अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष लिप्पु शर्मा, किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश जैन, कार्यसमिति सदस्य मिट्ठू बर्णवाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, गणेश रविदास, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री तरविंदर भाटिया, बलबीर कौर, पिंटू सैनी, कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, बबलू सारस्वत, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सोनकर, अभिजीत सरकार, आई टी सेल प्रभारी, मनीष जोशी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष, बिमल केवलका, महामंत्री, नितिन झा, आलोक वाजपेयी, विनीत साहू, प्रभाकर प्रसाद, अनूप खां, नीरज शुक्ला, रविंदर भाटिया, राजेश रिंगसिया, पिंटू सैनी,कौशल अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, राहुल गोयल, इंदर तिवारी, जगदीश लाल, अनिल सेठ,अमर सिंह, विकास महतो, राजा सिंह, रोहित बरनवा, तरुण सरकार, पप्पू शर्मा एवं अन्य उपस्थित

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा मुख्यालय में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और नितिन नबीन की अहम बैठक, झारखंड-बंगाल पर हुई चर्चा

Sponsor: Anand kishorMay 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: करीम सिटी कॉलेज में सेमेस्टर-3 का ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न, 25 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

May 20, 2026

ADITYAPUR NEWS: द सफायर प्रोजेक्ट पर विवाद का साया, अवैध जमीन पर निर्माण और नक्शा पास कराने का आरोप, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.