Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :पश्चिमी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में संगठन मजबूती पर बल, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Breaking News

Jamshedpur News :पश्चिमी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में संगठन मजबूती पर बल, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 21, 2021Updated:November 21, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

■ कोल्हान समेत पूरे प्रदेश में भाजपा फिरसे होगी अव्वल: विद्युत वरण महतो।

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वधान में रविवार को साकची गंडक रोड के स्वामी विवेकानंद मैदान में पश्चिम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो के प्रेरणा व देखरेख एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से सम्मिलित हुए। समारोह का पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं मनोरंजन दास ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके अतुलनीय योगदान के प्रति आभार जताया गया

समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पार्टी की एकजुटता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चलाई जा रही विकास योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण से आमजनों की सेवा कर अदभुत मिशाल पेश की तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सराहनीय प्रयासों की उन्होंने सराहना की। श्री दास ने केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजना एवं राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक है। झूठ बोलकर और बड़े वादे के सहारे सत्ता में आने के बाद पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रखंड कार्यालय से लेकर प्रोजेक्ट बिल्डिंग तक भ्रष्टाचार चरम पर है। टाटा स्टील के खिलाफ झामुमो के आंदोलन को भी उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार से सत्तारूढ़ दल के विधायक ही संतुष्ट नही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा टाटा प्रबंधन से बातचीत में विधायकों को विश्वास नही है, इसलिए वार्ता के स्थान पर प्रदर्शन कर भय का माहौल निर्माण कर रही है। श्री दास ने संपर्क, संवाद और समन्वय पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के मुद्दे पर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से मेल-जोल होते चाहिए। कहा कि हेमंत सरकार की नीति और नियत से जनता त्रस्त हो चुकी है, आने वाले दिनों में भाजपा पूरे प्रदेश में मजबूती से पूनः स्थापित होगी।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का सर्वागिण विकास हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं की इसी तरह एकजुटता बनी रहे। कोरोना महामारी के कारण लोगों से मिलना-जुलना कम हो गया था।कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, महिला सुरक्षा की स्थिति बदतर हो गयी है। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने पर हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जिस रफ़्तार से पूर्व भाजपा सरकार के दौरान केंद्र से समन्वय स्थापित कर विकास कार्य हो रहे थे वे अब राज्य सरकार की उदासीनता के कारण शिथिल पड़ गए हैं। पूरे प्रदेश में विकास योजना कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कहा कि मिलन समारोह के माध्यम से परिवार के सदस्यों से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कोल्हान की सभी सीट समेत पूरे प्रदेश में भाजपा पुनः मजबूती से स्थापित होगी।

वहीं, प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि पश्चिम विधानसभा भाजपा का था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने पश्चिमी विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोनाकाल में जहां अन्य राज्यों की सरकारों ने अपने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर सहित प्रदेश की कई अस्पतालों को बंद करा दिया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की जांच की जाए तो उनकी जगह जेल में होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल की जाँच कराकर उन्हें जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।

समारोह में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय ने किया।

मंडल के जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित:
मानगो मंडल: जितेंद्र नाथ मिश्रा, दशरथ चौबे, जनार्दन पांडेय, सुखदेव गिरी, आर पी सिंह, किशन महाराज, विमला बड़ोदकर, गंगेश्वर दुबे, रमन घोष, अशोक चौहान, विजय सिंह, हरदयाल सिंह।सोनारी मंडल: गुहा राम, सुखराम मांझी, जानकी जी, निर्मल दास, रीता सिंह।बिस्टुपुर मंडल: गुरमीत सिंह बग्गा, राम खिलावन सोनकर, आर सी वर्मा, राकेश प्रसाद, गगन वयास, सुशील संथोलिया।कदमा मंडल: ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, बांके लाल गुप्ता, हजारी लाल शर्मा, दयाशंकर पांडेय, राजेन्द्र सिंह, दिनेश मंडल, अवधेश पाठक, ललन सिंह।साकची पश्चिम मंडल: हरेंद्र पांडेय, कमल किशोर, मनोरंजन दास, अखिलेश शुक्ला, प्रवीण सिन्हा।उलीडीह मंडल: शशिकांत पांडेय, अमर सिंह, जयशंकर सिंह, शंकर पोद्दार, प्रमिला शर्मा, गंगा साहू, सुरेंद्र शर्मा।समारोह के दौरान देवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मनोरंजन दास, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, अभय सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, नंदजी प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, राजेश शुक्ल, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, चित्तरंजन वर्मा, योगेश मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंत्री जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पप्पू सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, कृष्णा शर्मा काली, प्रीति सिन्हा, समेत मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, अमरेंद्र पासवान, संजय तिवारी, राजेश सिंह, फातिमा शाहीन, बजरंगी पांडेय मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र पासवान, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.