Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » jamshedpur today news :करें योग, रहें निरोग, इसे याद रखना है, योगा से ही होगा: कुणाल षाड़ंगी
Breaking News

jamshedpur today news :करें योग, रहें निरोग, इसे याद रखना है, योगा से ही होगा: कुणाल षाड़ंगी

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 21, 2022Updated:June 21, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

ज मशेदपुर।

आज पूरी दुनिया में योग का डंका बज रहा है। बेहतर जीवन के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की जरुरत है। लेकिन आजकल की भागदौड़ और तनाव से भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखना एक चुनौती है। कई लोग तो योग को कठिन और अत्यंत गंभीर समझकर उसकी तरफ झांकते भी नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए नाम्या स्माईल फाउंडेशन, शहर के प्रतिष्ठित जिम – गोल्डस जिम और मारवाड़ी युवा मंच ने मंगलवार को जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोदी पार्क के समीप योगा विथ फन का आयोजन किया।

खास बात यह रही कि संगीतमय वातावरण में अंतराष्ट्रीय योगा प्रशिक्षक वैशाली कर्मकार, सोर्नाली चक्रवर्ती ने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों को योग सिखाया। विश्व संगीत दिवस पर ‘सफर’ बैंड की धुन और आर जे मनोज की जुगलबंदी ने समां बांधा। सबने खूब डांस मस्ती की। इस दौरान कई लोगों ने यह स्वीकार किया कि आज से पहले वे योग से दूर भागते थे। कार्यक्रम के आयोजक सह नाम्या स्माईल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज जिस तरह तनाव भरी जिंदगी की आपाधापी चल रही है उसमें योग ही संतुलन बनाने में मददगार है। इसलिए ‘करें योग, रहें निरोग’ ये हमें याद रखना चाहिए। कहा कि युवाओं के बीच में एक अवधारणा है कि योगा सिर्फ बुजुर्गों के लिए है और इसमें समय की भी खूब खपत होती है, आज इस अवधारणा को बदलने की आवश्यकता है। जिम केवल आपके शरीर की मांसपेशियों और मसल्स को ट्रेन करता है। तो वहीं, योगा दिमाग़ को ट्रेन करता है। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में मानसिक संतुलन एक बहुत बड़ी चुनौती है जिस पर योगा के माध्यम से जीत हासिल की जा सकती है।

इस कार्यक्रम में प्रतिभागी युवाओं के बीच प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई। जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विशाल तिवारी, सोनाली चक्रवर्ती और राहुल वर्मा ने अद्भुत व रोमांचकारी स्टंट योगा पेश करके सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में हेल्दी फूड स्टाल भी लगाए गए थे। जिसके माध्यम से लोगों को हेल्दी खाने के प्रति जानकारी देकर स्वास्थ्यवर्धक खान पान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, प्रौढ़ और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम को कुणाल षंडगी, वैशाली कर्मकार, चैबर्स के अध्यक्ष विजय मूनका जी और अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।

लगभग दो घंटों तक चले इस कार्यक्रम में अमिस मेहता, सार्थक अग्रवाल, राहुल तिवारी, निधि केडिया, इंद्रजीत सिंह, राज मिश्रा, पूर्णेदु पात्रा, रोशन अग्रवाल, शहनाज़ परवीन, मोहित मूनका, विष्णु गोयल, प्रशांत अग्रवाल, पंखुडी अग्रवाल, ध्वनि मेहता सहित कई युवा समाजसेवी और सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जमशेदपुर में जदयू नेताओं ने किया स्वागत

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: MMDR संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन और उग्र होगा, विक्टर सोरेन ने कार्यकर्ताओं से की तैयारी की अपील

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अपराधियों पर शिकंजा कसने की जरूरत, व्यापारियों पर नहीं—अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.