

जमशेदपुर।
बिष्टुपुर थाना श्रेत्र अर्तगत सेंटमैरिज हिंदी स्कूल के पास सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से छिनतई करने का प्रयास किया। वही इसमें असफल होने पर अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट पर गोली चलाई । हालाकि यह गोली उसके पैर में लगी। वही इस दौरान क्लेक्शन एजेंट ने गोली चलाने वाले पर अपने बचाव के लिए उस पर जमीन पर रखे पत्थर पर भी चलाया। वही छिनतई करने के असफल होने के बाद बाईक में सवार होकर सभी अपराधी एस एन टी आई की ओर भागने में सफल रहे। वही घटना की सुचना के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और वही मामले की जांच शुरु कर दी है।वही घायल युवक टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घायल युवक से मिलने सिटी एस पी और सीसीआर डी एस पी टी एम एच पहुंचे। और पुरे मामले की जानकारी ली।
बताया जाता हैं कि सिदगोड़ा के रहने वाले जितेन्द्र सिंह कलेक्शन का काम करते है। सैंटमैरिज स्कूल के समीप दो लड़को ने उनके पास उस समय कलेक्शन के किए हुए दो लाख रुपए भरे बैग को छिनने का प्रयास करने लगे। जब अपराधी छिनने में असफल हो गए। तब उनलोगो नें उस पर गोली चलाई।संयोगवश गोली कलेक्शन एजेंट के पैर में लगी। फिर भी कलेक्शन एजेंट ने हार नही मानी । उन्होंने तुरंत सड़क से पत्थर उठाकर उनलोगो पर फेंका ।लेकिन तबतक दोने अपराधी भागने में सफल रहें।

