
जमशेदपुर।
सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गोविन्द सिंह का 355वां प्रकाश पर्व मानगो गुरुद्वारा में कोविड19 दिशानिर्देशों का पालन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेविका जेबा खान को किसान आंदोलन में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया।
आज सुबह अखण्ड पाठ की समाप्ति के उपरांत हजूरी रागी जत्था हरजिंदर सिंह मोगेवाले ने गुरबाणी कीर्तन गायन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद सिख प्रचारक ज्ञानी गुरप्रताप सिंह ने शब्द-विचार साझा करते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। समाजसेविका जेबा खान को सम्मानित करने के बाद गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि सच्चे पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी की कृपा व आशीर्वाद से जल्द ही कोरोना का अंत होगा और विश्व में शांति स्थापित होगी।
प्रकाश दहाड़ा मनाने के दौरान कोविड19 दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। मानगो गुरुद्वारा कमिटि के तमाम सदस्यों के अलावा जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह, जगदीप सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, इक़बाल सिंह, गुरकंवल सिंह, अमृतपाल सिंह के सहयोग से प्रकाशोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


