Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News : City Bulletin@10PM शहर के दस बड़ी खबर के लिए यहां करे CLICK
Breaking News

Jamshedpur Today News : City Bulletin@10PM शहर के दस बड़ी खबर के लिए यहां करे CLICK

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 13, 2021Updated:November 13, 2021No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

Edition -09
जमशेदपुर।13 नवबरं

रवि झा,([email protected])
फिर आ गए है दिन भर की दस प्रमुख दस खबरों के साथ रात दस बजे हम हाजिर है। हम एक बार फिर आपका स्वागत करते है। हमारे पोर्टल www.biharjharkhandnewsnetwork.com में । आप अपनी राय [email protected] में दे सकते हैं।

1.झारखंड का नेतृत्व कमज़ोर और अक्षम हाथों में, कभी भी भरभराकर गिर सकती है सरकार : रघुवर दास 

जमशेदपुर।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसिय झारखंड प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार को जमशेदपुर में प्रारंभ हुई। साकची स्थित धालभूम क्लब में चल रही बैठक के पहले दिन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया। संचालन रंजय भारती और रंजन पासवान ने किया। झारखंड भाजपा की अजा मोर्चा इकाई ने प्रदर्शनी के मार्फ़त राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने बीते एक वर्ष में किये गये उल्लेखनीय कार्यों और प्रमुख कार्यक्रम को रखा। कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मौजूद यूपीए गठबंधन सरकार को दलित और आदिवासी विरोधी और विश्वासघाती सरकार बताया। श्री दास ने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समूह को डराकर, वोट बैंक बनाकर महज़ तुष्टिकरण किया और अपेक्षित विकास से वंचित रखा। रघुवर दास ने सांगठनिक दृष्टिकोण से एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

2. दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिले लाल सिंह आर्य

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य अपने जमशेदपुर प्रवास के क्रम में शनिवार सुबह दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिलें। हराधन दास भाजपा से जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके थें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री दास के बागुनहातु स्थित आवास पहुँचकर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना। इसके बाद गोलमुरी के रामदेव बागान स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रविदास समाज के लोगों संग उन्होंने बैठक कर समाजिक विषयों पर गहन चर्चाएँ भी किया। इसके उपरांत रामदेव बागान स्थित हनुमान मंदिर में पूजन किया। 

3भाजमो जमशेदपुर महानगर बिरसा मुंडा की जयंती पर संडे मार्केट बिरसानगर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करेगा

जमशेदपुर।

भाजमो जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय साकची में आयोजित कि गई. बैठक की अध्यक्षता भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कि. बैठक में जनसुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन समीक्षा हुई और सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवार सभी समस्याओं को बताया जिसपर जल्द निराकरण करने की बात कही गई. संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई और जल्द ही सभी मंडलों की समन्वय बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया. भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती में प्रातःकाल बिरसानगर संडे मार्केट में शहीद बिरसा मुंडा कि प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया

4 अभय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का किया स्वागत।

जमशेदपुर।

नागरिक सुविधा मंच के झारखंड के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह एवं नागरिक सुविधा मंच के श्री शशि कुमार मिश्र संयोजक झारखंड के नेतृत्व में विधायक दल के नेता श्रीमान बाबूलाल मरांडी जी का आज स्थानीय परिसदन में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया सर्वविदित है कि बाबूलाल मरांडी ने जुबली पार्क के गेट के ताले खुले इस बात को लेकर टाटा स्टील हम जिसको के अधिकारियों से उन्होंने वार्ता की थी और उन्होंने उन्होंने नागरिक सुविधा मंच के इस बैनर तले आंदोलन को समर्थन दिया था सर विदित है या आंदोलन सफल रहा और आगे भी या आंदोलन जारी रहेगा जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं का भी बहुत सहयोग रहा जिसे नागरिक सुविधा में उन्हें धन्यवाद देती है इसी इसी प्रकार जमशेदपुर में जब भी इस प्रकार की दुखदाई स्थिति होगी नागरिक सुविधा मंच अपने आंदोलन को आगे करेगा 

5 शहर में 23 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 77 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को शहर में 23 व ग्रामीण क्षेत्र के 77 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सभी योग्य लाभुकों से जल्द से जल्द कोविड टीका लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि सम्भाव्य तीसरे लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए शत प्रतिशत योग्य लाभुकों का टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए जिले में लगातार सभी टीका केंद्र वॉक इन मोड में संचालित किए जा रहे हैं वहीं मोबाइल वैक्सीनेशन से भी टीकाकरण की सुविधा दी का रही है। शहरी क्षेत्र में कीनन स्टेडियम सेशन साईट को छोड़कर अन्य सभी सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। जिलेवासियों से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं ताकि तीसरे लहर से सभी जिलेवासी सुरक्षित रहें।

6.राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के जांच के साथ शुभारंभ हुआ

जमशेदपुर,। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 622वां नेत्र शिविर शहर की जानी मानी संस्था महाराष्ट्र हितकारी मंडल के संयोजन में आज यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के जांच के साथ शुभारंभ हुआ। सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 82 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया, जिसमें से 48 नेत्र रोगियों में मोतियाबिन्द ऑपरेशन योग्य पाया गया, वर्तमान नियम के अनुसार 27 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन रविवार 14 नवम्बर को किया जायेगा तथा शेष नेत्र रोगियों को अगले नेत्र शिविर में 21 नवम्बर को ऑपरेशन किया जायेगा।

7  रविवार को पेट्रोल 98.45 और डीजल 91.48

जमशेदपुर।

IOC से मिली जानकारी अनुसार  रविवार  को जमशेदपुर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नही की गई है।जानकारी अनुसार जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत 98.45 रुपया होगा। जबकि डीजल की कीमत 91.48 प्रतिलीटर रहेगा।

8.विधायक मंगल कालिंदी ने विकास कार्य योजना का किया उद्घाटन और जरूरतमंद लोगों के बीच में किया कंबल वितरण, सैकड़ों महिलाओं ने भी झामुमो का दामन थामा..

जमशेदपुर।

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बर्मामाइंस कैरिज कॉलोनी बाबा कुटीर मैं संतोषी मंदिर के समीप विधायक निधि से निर्मित 215 वर्ग मीटर पेवर ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन जुगसलाई विधायक माननीय मंगल कालिंदी के द्वारा किया गया. और वही उपस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच में विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड सरकार की कंबल वितरण योजना के तहत कंबल वितरण किया . और विधायक मंगल कालिंदी द्वारा किए जा रहे हैं छेत्र में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय महिलाओं ने काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा | सभी महिलाओं को माला पहनाकर विधायक मंगल कालिंदी ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई.
09.एक दिवसीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का किया गया वितरण

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस एण्ड आऊटरीच कैम्पेन के अंतर्गत लोगों को विधिक सेवा तथा कल्याणकारी योजनाओं के लाभांश वितरण हेतु विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन रविन्द्र भवन, साकची में किया गया। शिविर का शुभारंभ लाभुकों द्वारा दीप प्रज्ववलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा पूर्वी सिंहभूम नलिन कुमार मौजूद रहे। शिविर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन, उपाध्यक्ष राज्य बार काउंसिल राजेश कुमार शुक्ला, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन लाला अजित अम्बष्ठा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार नीतीश नीलेश सांगा, उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत तथा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

10. पूर्वी सिहभूम जिले के धालभूमगढ प्रखंड के  ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर BDO व COने प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर।

झारखंड सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रम ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार’ को सफल बनाने के लिए धालभूमगढ़ प्रखंड सभागार में एक बैठक का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा प्रखंड के अन्य सभी पदाधिकारियों के साथ किया गया। साथ ही एक अन्य बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिवों के साथ की। बैठक में निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया एवं शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :10 जून 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय जनता संघ के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, युवाओं ने दिखाया दम

June 10, 2026

RANCHI NEWS: रांची से खुली वैश्विक राह, सिमडेगा के आम्रपाली आम की पहली खेप पहुंची लंदन

June 9, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.