
Edition-06
रवि झा,([email protected])


जमशेदपुर।10 नवबरं
फिर आ गए है दिन भर की दस प्रमुख दस खबरों के साथ रात दस बजे हम हाजिर है। हम एक फिर स्वागत है हमारे पोर्टल www.biharjharkhandnewsnetwork.com में स्वागत है। आप अपनी राय [email protected] में दे सकते हैं।
1स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी संग कदमा नील सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया
जमशेदपुर।
लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा में पूरा झारखण्ड भक्तिमय हो गया है। भगवान भास्कर की अराधना में आम से लेकर खास जुटे हुए हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के तीसरे दिन बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी संग कदमा नील सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना कर ईश्वर से राज्य और देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना किया..
2. पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सूर्य मंदिर में शाम के अर्ध्य शामिल हुए
जमशेदपुर।पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट में छठ पूजा के शाम के अर्घ्य में शामिल हुए। छठव्रतियों और भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो इसकी व्यवस्था पर नजर रखी।
3 विधायक सरयू राय शामिल हुए कई जगहों में छठ पूजा
जमशेदपुर।
आस्था का महापर्व ने भी कई घाट पहुंचे औरछठव्रतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने छठव्रतियों और भक्तों के पास भी गए । इस दौरान उन्होनें अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना कर ईश्वर से जमशेदपुर के साथ साथ राज्य और देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना किया..
4 सासंद विधूत वरण महतों ने महाकालेश्वर छठ घाट का उद्घाटन किया एवम अर्ध्य दिया ।
जमशेदपुर।
आस्था के महान पर्व छठ के साईंकालीन पर्व पर अपने आस्था दिखाते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवम आजसू के महासचिव सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार रामचंद्र सहिस ने महाकालेश्वर छठ घाट का उद्घाटन किया एवम अर्ध्य दिया । इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आस्था का यह महान पर्व डूबते सूरज को अर्घ्य देकर हमें यह सीखलाता है कि हमें सभी का सम्मान करना चाहिए हर सूर्यास्त के बाद सवेरा है लोगो को अपनी निष्ठा एवम आस्था का संगम दिखलाने का पर्व है एवं इस पर्व में कोई जाति पाती भेदभाव की सीमा नहीं रह जाती है।
5.करनडीह ब्लॉक के सुदूर गांव में डालसा चलाया सघन जागरूकता अभियान , झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब व पीड़ित लोगों को किया जागरूक ।
जमशेदपुर । भारत का अमृत महोत्सव अभियान के तहत विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ( नालसा ) की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में विगत 2 अक्टूबर से चलाये जा रहे विधिक जागरूकता अभियान बुधवार को करनडीह प्रखंड के सुदूर गांव एवं अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों के बीच किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों खासकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करनेवाले ऐसे लोग जो सरकार की कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं से वंचित हैं । वैसे लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना एवं निःशुल्क कानूनी सहायता मुहैया कराना है । जागरूकता अभियान के दौरान जरूरतमंदो को चिनिह्त कर मौके पर ही उनके समस्याओं का समाधान करने की दिशा में सार्थक पहल भी किया जाता है ।
6.शहर में 21 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 26 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को शहर में 21 व ग्रामीण क्षेत्र के 26 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा कोरोना संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर सभी योग्य लाभुकों से जल्द से जल्द कोविड टीका लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए जिले में लगातार सभी टीका केंद्र वॉक इन मोड में संचालित किए जा रहे हैं वहीं मोबाइल वैक्सीनेशन से भी टीकाकरण की सुविधा दी का रही है। शहरी क्षेत्र में कीनन स्टेडियम सेशन साईट को छोड़कर अन्य सभी सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।
लाभुकों से अपील है कि टीका केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो । मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा कोविड अनुचित व्यवहारों का अनुपालन अवश्य करें।
7.गुरु वार को पेट्रोल 98.45 और डीजल 91.48
जमशेदपुर।
IOC से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को जमशेदपुर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नही की गई है।जानकारी अनुसार जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत 98.45 रुपया होगा। जबकि डीजल की कीमत 91.48 प्रतिलीटर रहेगा।
8.1971 की स्वर्णिम विजय मशाल आर्मी कैम्प सोनारी कल होगी रवाना
जमशेदपुर।
1971 की स्वर्णिम विजय मशाल आर्मी कैम्प सोनारी से सुबह 8 बजे साई मंदिर, मरीन ड्राइव, दोमोहनी होते हुवे राँची के लिए प्रस्थान करेगी….। सुबह 7 बजे पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में एक सम्मान समारोह होगा।उसके तुरन्त बाद स्वर्णिम विजय मशाल राँची के लिए रवाना होगी।
9.बिरसा मुंडा के जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाने के केन्द्र सरकार के फैसले पर काले ने जताया आभार
जमशेदपुर।
झारखंड की धरती के महान नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाने के केन्द्र सरकार के फैसले पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रति आभार जताया मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस अति सराहनीय फैसले से भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के तमाम जनजातीय नायकों को और उनके योगदान को जिन्होंने देश के लिये बलिदान दीये है को याद करने का बेहद ही सराहनीय पहल है।
10. मानगो शकोसाई रोड नंबर 1 के सभी लोगों ने किया सामूहिक भोजन
जमशेदपुर।
मानगो शंकोसाई रोड न.1 हरी मंदिर के समीप मोहल्ले के लगभग सभी घरों में छठ का पर्व हो रहा है घर की छठ व्रतधारी महिलाओं को किसी प्रकार की रात को भोजन बनाने में परेशानी ना हो इसलिए बस्ती के युवाओं ने प्रसाद रूपी भोजन बनाकर सामूहिक वितरण किया।

