Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News : City Bulletin@10PM शहर के दस बड़ी खबर के लिए यहां करे CLICK
Breaking News

Jamshedpur Today News : City Bulletin@10PM शहर के दस बड़ी खबर के लिए यहां करे CLICK

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 15, 2021Updated:November 15, 2021No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

Edition -09
जमशेदपुर।15 नवबरं

रवि झा,([email protected])
फिर आ गए है दिन भर की दस प्रमुख दस खबरों के साथ रात दस बजे हम हाजिर है। हम एक बार फिर आपका स्वागत करते है। हमारे पोर्टल www.biharjharkhandnewsnetwork.com में । आप अपनी राय [email protected] में दे सकते हैं।

1टाटा स्टील ने किया भगवान बिरसा मुंडा का अपमान, क्या भगवान बिरसा को चढ़ाने के लिए टाटा स्टील के बगीचे में फूल नही थे: बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर।

आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर रहा हैं, उनके किये गए कार्यों को याद करते हुए भावुक हो रहा हैं, भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं, पूरे राज्य में उत्सव और उत्साह का माहौल हैं लेकिन एक चीज आज पीड़ा दे रही हैं और वो हैं टाटा स्टील द्वारा भगवान बिरसा मुंडा का अपमान।

टाटा स्टील के संस्थापक दिवस के दिन पूरे शहर को सजाया जाता हैं, लाइटिंग की जाती हैं, कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, न्यूज पेपर से लेकर सोशल मीडिया तक शुभकामनाएं प्रेसित की जाती हैं जो होनी चाहिए हम भी इसका स्वागत करते है।

लेकिन झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर और भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती के अवसर पर टाटा स्टील द्वारा क्या कोई शुभकामनाएं किसी न्यूज या सोशल मीडिया पर प्रेसित की गई हैं?मेरे सवाल उठाने पर कंपनी प्रबंधन ने कुछ चौक चौराहे पर लाइटिंग कर अपने गलती को सुधारने का असफल प्रयास किया है।

 

2 शहर में 27 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 71 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

जमशेदपुर। 

 

 पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहर में 27 व ग्रामीण क्षेत्र के 71 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम  संदीप कुमार मीणा ने बताया कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेंटर में वॉक इन मोड में टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। साथ ही मोबाइल वैन से भी टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। शहर में कीनन स्टेडियम में सिर्फ वॉक इन मोड में टीकाकरण के अलावा अन्य सभी सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का भी विकल्प उपलब्ध है । जिलेवासियों से अपील है कि  जिनलोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन नहीं लिया है वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें।

मोबाइल वैन से टीकाकरण हेतु 6207628627, 7858038654 पर कॉल करें या  [email protected] पर मेल करें

 3 . मंगलवार को पेट्रोल 98.45 और डीजल 91.48

जमशेदपुर।

IOC से मिली जानकारी अनुसार  मंगलवार  को जमशेदपुर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नही की गई है।जानकारी अनुसार जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत 98.45 रुपया होगा। जबकि डीजल की कीमत 91.48 प्रतिलीटर रहेगा।

4 बिष्टुपुर के सेंटमैरिज स्कूल के पास कलेक्शन एजेंट से  छिनतई के प्रयास , असफल होने पर दौरान अपराधियों ने चलाई गोली, कलेक्शन एजेंट हुआ घायल

जमशेदपुर।

बिष्टुपुर थाना श्रेत्र अर्तगत सेंटमैरिज हिंदी स्कूल के पास सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से छिनतई करने का प्रयास किया। वही इसमें असफल होने पर अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट पर गोली चलाई । हालाकि यह गोली उसके पैर में लगी। वही इस दौरान क्लेक्शन एजेंट ने गोली चलाने वाले पर अपने बचाव के लिए उस पर जमीन पर रखे पत्थर पर भी चलाया। वही छिनतई करने के असफल होने के बाद बाईक में सवार होकर सभी अपराधी एस एन टी आई की ओर भागने में सफल रहे। वही घटना की सुचना के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और वही मामले की जांच शुरु कर दी है।वही घायल युवक टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घायल युवक से मिलने सिटी एस पी और सीसीआर डी एस पी टी एम एच पहुंचे। और पुरे मामले की जानकारी ली।

5मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त , वरीय पुलिस अधीक्षक ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, राज्य व जिलेवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई

जमशेदपुर।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर बिरसानगर स्थित संडे मार्केट में मंत्री झारखंड सरकार  बन्ना गुप्ता, उपायुक्त  सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों ने  राज्य व जिलेवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज के ही दिन वर्ष 2000 को झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई थी। आज हम सभी राज्य स्थापना दिवस भी मना रहे हैं। इस युवा राज्य को भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर ले जाना है। उन महापुरुषों के सपनों के झारखंड का निर्माण करना है। यह अवसर हमें भगवान बिरसा मुंडा को याद करने के साथ-साथ यह संकल्प लेने का भी दिन है कि राज्य को अग्रणी बनाने में हम सभी अपने-अपने स्तर से योगदान देंगे।

6.जन जातीय समुदाय के सशक्तीकरण में प्रधानमंत्री मोदी का योगदान अव्वल : रघुवर

जमशेदपुर । जन जातीय समुदायों के सशक्तीकरण के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अब तक जो कदम उठाये हैं वह ऐतिहासिक और अभिनंदनीय है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जन जातीय गौरव दिवस के तौर पर घोषित करना जन जातीय समुदाय के प्रति प्रधानमंत्री के अद्वितीय प्रेम को दर्शाता है। यह बात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही है।
    श्री दास बिरसानगर के संडे मार्केट में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति एवं गुडिय़ा मैदान के सिदो-कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी जन जातीय समुदायों के स्वतंत्रता सेनानियों की घोर उपेक्षा की गयी। उनके सम्मान, अधिकार और विकास की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाये गये। इसके विपरीत केंद्र की मोदी सरकार तथा झारखंड की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जन जातीय समुदायों के मान-सम्मान के लिए ढेर सारे कार्य किये गये। 

7.तैलिक साहू महासभा ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती पर साकची बिरसा मुंडा चौक में लगे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर राकेश साहू ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए राज्य व जिलेवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के दिखाये मार्ग पर चलने से ही झारखंड का संपूर्ण विकास होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद, लीगल एडवाइजर संजय साह, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, पिंटू साहू, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य धनराज साह, दीपक साव, मनोज साहू, गौतम साहू आदि मौजूद थे।

8.नमन परिवार ने आजादी के महानायकों की वीरता,साहस एवं बलिदान की गाथाओं को अस्मरण करने का जो बीड़ा उठाया है वो अतुलनीय है-रामकेवल मिश्रा

जमशेदपुर।
स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 146वीं जयंती पर नमन परिवार द्वारा कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने श्रद्धा सुमन अर्पित करके कहा कि आजादी की जंग के महानायक, धर्म और संस्कृति के महारक्षक, साहस और शौर्य के प्रतीक अमर बलिदानी बिरसा मुंडा जी हमारे प्रेरणा स्त्रोत है आज जब हम भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती मना रहे हैं तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार के निर्णय पर झारखंड की धरती पर जन्मे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जा रहा है इस फैसले से राष्ट्र पटल पर झारखंड की धरती एवं आदिवासियत को सम्मान मिलेगा

9.पूर्वी सिहभूम जिला में 21वी स्थापना दिवस जयंती   पर रविन्द्रभवन में रंगारग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर।

झारखंड राज्य के 21वी स्थापना दिवस जयंती पर विधायक पूर्वी सिंहभूम  सरयू राय एवं जिला पदाधिकारी सह दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम  सूरज कुमार की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र भवन साक्ची में किया गया। जिसमें दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा स्टाल लगाकर अपने उत्पाद की बिक्री की गई तथा रंगारंग कार्यक्रम में भी स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा भाग लिया गया एवं मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत लाभुकों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया है।
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर मिशन प्रबंधक सलिल तिर्की के साथ सभी सामुदायिक संगठनकर्ता उपस्थित थे

10,शुरू हुआ संवाद का आठवां संस्करण

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाने वाला अपने प्रकार का अनूठा अखिल भारतीय आदिवासी सम्मेलन ‘संवाद’ डिजिटल और लाइव प्लेटफॉर्म पर आज से आरंभ हो गया। भारत के सर्वाधिक पूज्यनीय आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि के साथ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। बिरसा टोप्नो, परोम टोप्नो, पहड़ा राजा, दशमत हांसदा, तोरोप परगना, जुगसलाई, गणेश पाटपिंगुआ, मानकी व अध्यक्ष, मुंडा मानकी संघ, उत्तम सिंह सरदार, हातु मुंडा, रेजान गुरिया, संयोजक, 22 मुंडा पहड़ा प्रणाली, सुदर्शन भूमिज, भूमिज समुदाय के वरिष्ठ सदस्य, रामेश्वर सिंह कुंटिया, सचिव, मुंडा मानकी संघ, और अवनीश गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट, टीक्यूएम ऐंड इंजीनियरिंग ऐंड प्रोजेक्ट्स, टाटा स्टील ने औपचारिक रूप से सम्मलेन के शुरूआत की घोषणा की।

संवाद-2021 में भारत के 25 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों से 87 समुदायों के 4000 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे ब्रिजिटल फॉर्मेट में संवाद के लिए लॉगइन करेंगे, जबकि पूरे देश से 187 प्रख्यात आदिवासी कलाकार, देसी खानसामे, वैद्य, सांस्कृतिक पुरोधा और नेतृत्वकर्ता व्यक्तिगत रूप से इस मंच पर मौजूद रहेंगे।

टी वी नरेंद्रन, सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील सह चेयरमैन, टाटा स्टील फाउंडेशन और चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील सह डायरेक्टर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने भी इवेंट में वर्चुअली लॉग इन किया और इवेंट के प्रतिभागियों का बधाई दी। सौरव राय, चीफ, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी, टाटा स्टील इवेंट के दौरान आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस उद्घाटन समारोह को पूरे भारत में विस्तृत संवाद परिवार के द्वारा 110 स्थानों पर प्रदर्शित किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.