Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur City Bulletin : @10PM शहर के दस बड़ी खबर के लिए यहां करे CLICK
Breaking News

Jamshedpur City Bulletin : @10PM शहर के दस बड़ी खबर के लिए यहां करे CLICK

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 2, 2021Updated:November 3, 2021No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

रवि झा.(rabijha24@gmail.com)

जमशेदपुर।(02 नवबंर)

एक बार फिर www.biharjharkhandnewsnetwork.com  मे आपका स्वागत है।

शहर के छोटी बड़ी खबरो को लेकर एक बार फिर हम हाजिर है । दिन भर की दस महत्वपूर्ण खबरों के साथ ।

1.सासद विधुत वरण महतो ने मुलाकात की भाजपा नेता राम सिंह मुण्डा से

जमशेदपुर।

सांसद विद्युत बरण महतो ने आज टी एम एच अस्पताल जाकर घायल भाजपा एस टी मोर्चा के नेता राम सिंह मुंडा से मुलाकात की। अपराधियों ने आज प्रातः उनपर जानलेवा हमला किया था। सांसद श्री महतो ने टी एम एच के महाप्रबंधक से श्री मुंडा के बेहतर इलाज के लिए बात की और कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।साथ ही साथ सांसद श्री महतो ने वरीय आरक्षी अधीक्षक से कहा कि हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए।

2.टाटानगर से धनबाद होकर चलेगी शालीमार –पटना छठ स्पेशल

जमशेदपुर।

छठ पर्व में यात्रियों को होने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने शालीमार से पटना छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन टाटानगर.पुरुलिया बोकारो ,  धनबाद के रास्ते पटना जाएगी। और उसी रास्तें शालीमार लौटेगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे नें अधिसुचना जारी कर दी है।  08009 शालीमार –पटना छठ स्पेशल शालीमार से 03/11/2021,05/11/2021 और 07/11/2021  प्रस्थान  शाम  के 5.40 में करेगी। जो संतरागाछी खड़गपुर रुकते हुए टाटा रात के 9.50 में पहुंच कर 9.55 मिनट में पटना के लिए प्रस्थान करेगी।जो अगले दिन दोपहर 1.15 मिनट में पटना पहुंचेगी।वही 08010 पटना- शालीमार –पटना छठ स्पेशल पटना से 04/11/2021,06/11/2021 और 08/11/2021  प्रस्थान  अपहारन  के 3.15  में करेगी। जो अगले दिन शालीमार सुबह 9.10 में पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 19 कोच होंगे । जिसमें 12 स्लीपर क्लास.दो ए सी -2, दो ए सी -3  और तीन समान्य यान लगाए जाएगे। इसका ठहराव शालीमार, ख़ड़गपुर,टाटानगर. पुरुलिया , बोकारो ,धनबाद  में भी होगा।

3.पूर्व सीएम रघुवर दास ने शहर के छठ घाटों का किया दौरा, जिला उपायुक्त से जरूरी व्यवस्था करने को कहा।

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शहर के कई प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के संग उन्होंने बागुन हातु क्षेत्र के नदी किनारे बने छठ घाट और बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर कॉलोनी के छठ घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ़-सफाई एवं प्रशासनिक व्यवस्था में कमी देखकर जिला उपायुक्त से घाटों की व्यवस्था ठीक करने के और छठ व्रतधारियों के सुविधाओं को दुरुस्त करने को कहा है। श्री दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं से छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइट एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

4.भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमला पर आक्रोशित अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला।

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जमशेदपुर भाजपा में अनेकों पद पर रहे राम सिंह मुंडा पर मंगलवार सुबह हुए जानलेवा हमले के विरोध में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। साकची गोलचक्कर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

5.भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमले की भाजपा ने की निंदा, कहा भाजपा नेता पर हुआ हमला शहर की कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति बयां कर रहा।

जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता राम सिंह मुंडा पर मंगलवार सुबह हुए जानलेवा हमले की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमला करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रहा है। आये दिन शहर में बढ़ती आपराधिक घटना सुर्खियों बनी रहती है। भाजपा कार्यकर्ता पर हुआ हमला जानलेवा हमला शहर की कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को बयां करता है। गुँजन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में जज, पत्रकार, डॉक्टर, नेता, कार्यकर्ता समेत आमजन सुरक्षित नहीं है। पर्व-त्योहार के बीच ऐसी घटना हो जाना चिंताजनक है। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने राम सिंह मुंडा से टाटा मेन अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की और घटना की जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

6.मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने छठ घाटों का साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर करने का निर्देश

जमशेदपुर।

मानगो नगर निगम अंतर्गत सभी छठ घाटों में साफ सफाई का कार्य प्रगति पर है प्रतिदिन साफ सफाई के कार्य छठ घाटों में सफाई कर्मियों के द्वारा किए जा रहे हैं।
साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यालय के सभी कर्मियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है। वर्कर्स कॉलेज छठ घाट, चाणक्यपुरी , इंटेक वेल छठ घाट, वैकुंठ नगर ,वास्तु विहार, लाल जी खटाल, साईं सूरज आश्रम, गौर बस्ती, शांति नगर, लक्ष्मण नगर ,श्याम नगर ,रामनगर, खड़िया बस्ती आदि सभी छठ घाटों में साफ सफाई की कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने कहा कल से सभी छठ घाटों का निरीक्षण उनके द्वारा किया जाएगा।पदाधिकारी ने कहा सभी छठ घाटों में पर्याप्त संख्या में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों को सफाई कार्य में लगाए गए हैं।

7.शहरी क्षेत्र में 27 व ग्रामीण क्षेत्र में 68 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

जमशेदपुर.

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में 27 वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 68 टीका केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि त्यौहार में कोरोना संक्रमण के चपेट में आने का जोखिम रहेगा ऐसे में घर से बाहर निकलने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि आपने कोविड टीका लिया है। उन्होंने बताया कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए जिले में मोबाइल वैन से भी टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। किसी एक स्थान पर 10 या इससे ज्यादा व्यक्ति हों जिन्होंने अब तक टीका नहीं लिया है तो वे 6207628627 या 7858038654 पर कॉल कर या vaccinationcell@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से वैक्सीनेशन सेल में सम्पर्क स्थापित कर अपने घर, सोसायटी, मोहल्ले या चौक चैराहे में मोबाइल वैन बुलाकर टीका ले सकते हैं।

गौरतलब है कि जिले के सभी टीका केन्द्र वॉक इन मोड में संचालित किए जा रहे हैं । शहरी क्षेत्र में कीनन स्टेडियम सेशन साईट को छोड़कर अन्य सभी सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। जिले के सभी योग्य लाभुकों से अपील है कि वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें। जिन्होंने कोविड टीका का दूसरा डोज अबतक नहीं लिया है वैसे लाभुक भी जल्द से जल्द टीका लेना सुनिश्चित करें। cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं।

8.दो टायर की ख़रीद पर एक लीटर पेट्रोल मुफ़्त,जनता की आवाज़ बन रहे सतनाम

जमशेदपुर।

साकची स्थित गंभीर टायर हाउस में धनतेरस के अवसर पर प्रति दो टायर की ख़रीद पर एक लीटर पेट्रोल फ़्री में ग्राहकों को देने की पेशकश की गयी ! इस अवसर पर प्रतिष्ठान के मालिक एवं ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के
पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि पेट्रोल डीज़ल की लगातार बढ़ती क़ीमतों के कारण लगातार महंगाई बड़ रही है लोग महंगाई की मार से त्राही त्राही कर रहे है परंतु केंद्र सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है उन्हें जनता की परेशनीयो से कोई सरोकार नही है ! हम जनता की आवाज़ बनकर केंद सरकार तकपहुँचाना चाहते है की बिना देर किए केंद्र सरकार पेट्रोल डीज़ल की क़ीमतें कम करे ताकि बढ़ती महंगाई पर रोक लग सके ओर लोग ख़ुशहाली की ज़िंदगी जी सके!

09.पटमदा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में डालसा चलाया  जागरूकता अभियान ,  छात्राएं जानी कानून की बारीकियां
जमशेदपुर । भारत का अमृत महोत्सव अभियान के तहत विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ( नालसा ) की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में डालसा द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान मंगलवार को पटमदा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में किया गया । इसके पूर्व डालसा टीम ने राज्य सम्पोषित प्लस 2 हाई स्कूल पटमदा में भी स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया । इस दौरान डालसा के पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शकील ने स्कूल के बच्चों को कानून से रु व रु कराया और कानून के हर पहलू के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । पैनल अधिवक्ता ने कहा कि यह अभियान आजादी के 75 वें वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पैन इंडिया अवेयरनेश एण्ड आउटरीच प्रोग्राम के रूप में पुरे देश में चलाया जा रहा है । यह अभियान  2 अक्टूबर को शुरू किया गया था जो 14 नवम्बर तक चलेगा ।

10.भाजमो महिला मोर्चा बिरसानगर मंडल ने मोहरदा संथाल बस्ती छठ घाट का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

जमशेदपुर।

छठ पर्व का दीन नजदीक आते आते भाजमो महिला मोर्चा के द्वारा गठित केंद्रीय दीपावली एवं छठ पूजा समिति ने अपनी तैयारी तेज कर दि है. इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा (बिरसानगर मंडल) अध्यक्ष सरस्वती खामरी के नेतृत्व में भाजमो प्रतिनिधिमंडल ने मोहरदा – संथाल बस्ती में छठ घाट का निरीक्षण कर वहाँ की उद्दतन स्तिथि का जायजा लिया गया. छठ घाट को किस तरह से भक्तों के लिए सुविधा जनक बनाया जाए इस पर विचार किया गया. सभी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर घाटों पर सभी मुलभुत आवश्यकताओं को शीघ्र पुरा कर सभी सुविधाओं को बहाल करने की सहमति बनी.

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :10 Black Deer Die at Tata Zoological Park

December 7, 2025

Jamshedpur News :सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

December 7, 2025

Jamshedpur News :तुलसी भवन में भव्य काव्य संध्या का हुआ आयोजन

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.