जमशेदपुर।
मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष क़ॉलोनी के रोड नबंर -3 स्थित दो तल्ल मकान से एक व्यक्ति का शव बरामद पुलिस ने किया है। वही पुलिस ने तत्काल पुछताछ के लिए उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर थाना लाकर पुछताछ कर रही हैं। मृतक की पहचान अमरनाथ सिंह के रुप की गई है।वह रियल एस्टेट कारोबार करते थे। जबकि पुलिस ने जिस महिला गिरफ्तार किया है। वह मृतक की पत्नी मीरा सिंह हैं।
इसे भी पढ़ें : JAMSHEDPUR TODAY NEWS :कानपुर से पकड़ाया कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सहयोगी कन्हैया सिंह को पुलिस ने भेजा जेल, हथियार बरामद
घर से बदबू आने पर लोगो को हुआ शक
पिछले दो –तीन दिनों से मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी के रोड नबंर तीन के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमरनाथ सिंह के घर से काफी बदबु आ रही थी। जब स्थानिय लोगो ने इसकी शिकायत अमरनाथ सिंह के घऱ में जाकर उसकी पत्नी को की । तो उसकी पत्नी ने सभी को डॉटकर भागा दिया। स्थानिय लोगो को कुछ शंका हुई तो सभी लोगो ने पुणे मे रह रहे उसके बेटे को इस घटना की जानकारी दी। उसके बेटे ने तुरंत ने इसकी जानकारी स्थानिय पुलिस को फोन पर दी। बेटे के फोन पर पुलिस घटना स्थल पहुंची।
काफी मशक्त के बाद घऱ मे प्रवेश की पुलिस
पुलिस घटना स्थल पहुंची। स्थानिय लोगो के सहयोग से अमरनाथ सिंह के घर घुसने का प्रयास किया। लेकिन उस महिला ने घर के चारों ओर बिजली का करंट लगा दिया। किसी को घऱ मे घुसने नही दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर से बिजली का कनेक्शन काटा उसके बाद जबरन घर में प्रवेश कर देखा तो अमरनाथ सिंह मृत पड़े हैं और उनके शरीर में आग लगी हुई है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
हत्या कर शव जलाने का प्रयास
अमरनाथ सिंह के शव को देखे जाने के बाद ऐसा प्रतित होता है कि मीरा सिंह ने अपने पति अमरनाथ सिंह की हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया है। वही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मीरा सिंह को हिरासत में ले लिया है।वही इस सबंध में पटमदा डीएसपी ने कहा कि महिला को हिरासत मे ले लिया गया है। उनके पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद के ही कुछ कहा जा सकता हैं।
चार-पांच दिनों से नही दिख रहे थे अमरनाथ सिंह
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का दिमागी हालात ठीक नही थी। वह घर के समान को प्रतिदीन बाहर फेंकती थी। यही नही घर में हमेशा लड़ाई –झगड़े आवाजें आती थी। यही नही गुरुवार की शाम कुछ माहिला उनके घर से आई । और मीरा सिंह को घर खोलने को कहा । मीरा सिंह ने कहा कि उनके घर में ताला लगा कर बाहर गए हुए। आपलोग को आने की जरुरत नही है। काफी कहने के बाद उनलोगो से खाने का सामान मीरा सिंह ने मांगवाया।
और बिना दरवाजा खोले रस्सी के सहारे घर में खाने के समान को उपर किया। और उसके बाद सभी माहिला को जाने कह दिया। पड़ोसी महिला ने बताया कि काफी दिनों से माहिला के पति अमरनाथ सिंह को हमलोगो ने नही देखा।

