Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:पंचायत चुनाव टालकर गांव को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखना चाहती है हेमंत सरकार: विद्युत महतो
Breaking News

Jamshedpur News:पंचायत चुनाव टालकर गांव को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखना चाहती है हेमंत सरकार: विद्युत महतो

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 27, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, पंचायत चुनाव, जेपीएससी रद्द करने व विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन।

■ हेमंत सरकार ने किया युवाओं के साथ धोखा और छलावा, रोजगार के स्थान पर किया जा रहा लाठीचार्ज: गुंजन यादव

जमशेदपुर। झारखंड में हेमंत सरकार अपना दो वर्ष पूर्ण करने जा रही है। युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता एवं ऋण माफी जैसे बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई झामुमो कॉंग्रेस एवं राजद के गठबंधन सरकार के वादाखिलाफी, पंचायत चुनाव में देरी, जेपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने और ठप्प विकास कार्यों को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गयी है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर झामुमो-काँग्रेस सरकार पर हमला बोला। वहीं, पार्टी ने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अगुवाई में सांसद विद्युत वरण महतो एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं के संग महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को बिंन्दुवार माँगों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांगपत्र सौंपा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सरकार गठन के लगभग 2 वर्ष पूरे होने वाले है। परंतु 23 महीनों की सरकार में राज्य में विकास शून्यता की स्थिति है। केंद्र सरकार की योजनाएं भी लटकाई जा रही। टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं बदतर स्थिति में है। किसान ऋण माफी एवं धान के बकाये के भुगतान के लिये तरस रहे है। बेरोजगारों को न तो नौकरी मिल रही, न बेरोजगारी भत्ता। प्रदेश में उग्रवादी गतिविधियां फिर से तेज हो गई है। राज्य में आम आदमी तो क्या अब राज्य के थाने भी सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य में विकास कार्य ठप्प हैं दूसरी ओर यह सरकार लोकतंत्र का भी गला घोंट रही है। पंचायत चुनाव को टालकर सरकार गांव की जनता को अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखना चाहती है। इसमें सरकार की मंशा पदाधिकारियों के माध्यम से सरकारी फंडों का बंदरबाट करने की है। विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसी जनविरोधी सरकार की नीतियों से पूरे प्रदेशवासियों में आक्रोश है। ऐसी निरंकुश व तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। आज प्रदेश की भोली-भाली जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। परंतु ये सपने टूटते देर नही लगी। आज प्रदेश फिर से उग्रवाद की चपेट में आ गया है। विकास योजनाओं पर ग्रहण लगा हुआ है। आज प्रदेश का युवा वर्ग परेशान और हताश है। हेमंत सरकार ने बेरोजगारों और युवाओं के साथ धोखा और छलावा किया है। रोजगार देने के बजाय युवाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। गुँजन यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक राज्य सरकार को घेरने का काम करेगी।

इन बिंदुवार मांगों पर सौंपा ज्ञापन:
राज्य में पंचायत चुनाव अविलंब कराए जाएं, जेपीएससी पीटी परीक्षा में हुई धांधली की जांच हो, परीक्षा रद्द हो, बढ़ते उग्रवाद पर पूर्ण नियंत्रण हो, किसानों को 2500 रुपये क्विंटल धान खरीद की जाए। साथ ही पिछले वर्ष के बकाये का भुगतान हो, 50 हजार तक के ऋण किसानों के माफ हो, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, राज्य में बिजली व्यवस्था ठीक हो, जले ट्रांसफॉर्मर बदले जाएं, पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार बंद हो, बालू, खनिज की लूट बंद हो, शराब नीति रद्द हो, ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बंद हो, बेटी बहनो की सुरक्षा सुनिश्चित हो, आदिवासी, दलित के जमीन की लूट बंद हो, धर्मांतरण पर पूर्णतः रोक लगाया जाए, कोविड टीकाकरण की गति बढ़ाते हुए सम्पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित हो, केंद्र सरकार द्वारा दिये जा रहे मुफ्त अनाज का वितरण सुनिश्चित हो।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, जिप परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नंदजी प्रसाद, मनोज सिंह, राजू सरदार व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इसके अतिरिक पोटका प्रखंड कार्यालय में पूर्व विधायक मेनका सरदार, मनोज राम,सुदीप डे, हलधर दास, रविन्द्र सरदार, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में मुचिराम बाउरी, पटमदा प्रखंड कार्यालय पर प्रदीप महतो, मंटु चरण दत्ता, प्रधान महतो के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राज्य सरकार के रवैये के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज ने किया।

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, संजय सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, सुनील सिंह मुंडा, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, दीपक पॉल, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, हलधर दास, हेमेंद्र जैन, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: हरिणा मेला की तैयारियों का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

June 10, 2026

INDIAN RAILWAYS NEWS: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, देशभर के रेलवे स्टेशनों पर होगा मेगा फायर सेफ्टी ऑडिट

June 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल में अनुपस्थित डॉक्टरों पर लगे 25,000 का जुर्माना, सौरभ विष्णु ने उठाए कड़े कदम

June 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.