Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :जुगसलाई ओवरब्रिज पर भाजपा ने खोला राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा,
Breaking News

Jamshedpur News :जुगसलाई ओवरब्रिज पर भाजपा ने खोला राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा,

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 18, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जुगसलाई ओवरब्रिज निर्माण में रोड़े अटकाना बंद करे सरकार, मंत्री के निरीक्षण के दूसरे दिन ही फ़ाइल वापस होना दुर्भाग्यपूर्ण: गुँजन यादव।

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के  जुगसलाई ओवरब्रिज के निर्माण की सोच को धरातल पर उतारने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को जाता है। भाजपा सरकार में ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ और काम तेज गति से आगे बढ़ा। परंतु बदकिस्मती से भाजपा सरकार बदलते ही निर्माण कार्य भी लटक गया है। उपरोक्त बातें गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने आयोजित प्रेस-वार्ता में कही। साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज की मांग को सालों से भाजपा जुगसलाई मंडल के नेता व कार्यकर्ता जुगसलाई की सुधि जनता के साथ उठाते उठाते रहे हैं। इस आवाज को राष्ट्रीय स्वर देते हुए अविभाजित सिंहभूम के तत्कालीन सांसद रुद्र प्रताप षाड़ंगी ने लोकसभा में ओवरब्रिज का मुद्दा उठाया था। झारखंड राज्य अलग होने के पश्चात जब रेलवे ओवरब्रिज के लिए रेलवे ओर राज्य सरकार के बीच सैद्धान्तिक सहमति बनी थी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नें राज्य सरकार की ओर से ओवरब्रिज निर्माण में आधी राशि देने को मंजूरी प्रदान की। वर्ष 2014 में जब जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो निर्वाचित हुए और प्रदेश में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तब इस दिशा में प्रयास आगे बढ़ा। उस समय केंद्र और राज्य सरकारों ने एक सुर, एक लय, एक ताल में बात की और नवंबर 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। इस शिलान्यास के पीछे तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ओर सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयासों को कौन नकार सकता है। उसके पश्चात युद्धस्तर पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ। परंतु बदकिस्मती से 2019 के चुनावों में भाजपा सरकार के हटने के बाद ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में शिथिलता आ गयी है। रोज कोई न कोई नया पैतरा लगाकर निर्माण कार्य को लंबित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतने सालों में आज तक कांग्रेस और झामुमो के किसी नेता ने ओवरब्रिज के निर्माण के लिए आवाज नहीं उठाई और आज जब ओवरब्रिज शिलान्यास हो गया है तो उसके निर्माण में तेजी लाने के बजाय उन्हें बाधित कर सारा दोष भाजपा पर मढ़ रहें है। उन्होनें कहा कि निर्माण में अतिशय विलंब होने से जब भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता का आक्रोश बढ़ने लगा तो कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता और झामुमो के विधायक मंगल कालिंदी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का दौरा कर, अधिकारियों को स्पॉट पर बुलाकर और उन्हें निर्देश देकर जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि विगत सप्ताह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडियाकर्मियों के साथ स्थल का दौरा किया और जनता को बताया कि उनके निर्देश पर ब्रिज का काम पुनः शुरू कर दिया गया है। परंतु आश्चर्य की बात यह है कि उनके दौरे के दूसरे दिन ही चीफ इंजीनियर ने आर ओ बी के अप्रोच में खामी बताकर फ़ाइल वापसलौटा दी। गुँजन यादव ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता को यह बताना चाहिए की वे कार्य प्रगति देखने गए थे अथवा डिज़ाइन में खामी ढूंढने। मंत्री जी का दौरा और उसके दूसरे ही दिन फ़ाइल वापसी की टाइमिंग आमजनों के बीच भ्रम पैदा कर रही है। फ़ाइल वापसी से अब फिर निर्माण कार्य लंबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पैतरे लगाकर सरकार लगातार ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को लटका रही है। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने दावे से कहा कि यदि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो अभी तक ओवरब्रिज का स्वप्न साकार रूप ले चुका होता। वहीं, उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा यदि अब ओवरब्रिज निर्माण में और विलंब हुआ तो भाजपा स्थानीय जनता के साथ मिलकर विशाल आंदोलन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS; ​माटी की खुशबू और सिनेमाई संजीदगी: बिहार की क्षेत्रीय भाषाओं को वैश्विक पहचान दिलाते नितिन नीरा चंद्रा

June 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Man Brutally Murdered with a Heavy Steel Pot Over Suspicion of Illicit Affair; Accused Husband Arrested

June 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध संबंध के शक में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी के ‘मुंह बोले भांजे’ को स्टील की डेकची से पीट-पीटकर मार डाला

June 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.