
JAMSHEDPUR।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने जनभावना की कद्र करते हुए पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटा दी है।केंद्र सरकार नें डीज़ल में 10 और पेट्रोल में 5 रु लीटर शुल्क घटाया है।उत्पाद शुल्क घटाने के बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने राज्य सरकारों से भी जनहित में अपनें हिस्से के वैट एवं सेस में कटौती कर जनता को ज्यादा राहत दिलाने का आग्रह किया है। इस आग्रह के बाद एन डी ए शासित प्रदेशों नें करों में कटौती करते हुए जनता को ज्यादा राहत दी है साथ ही कई गैर भाजपा शासित प्रदेशों जिनमें ओडिशा,सिक्किम शामिल है नें भी करों में कटौती की है किंतु झारखंड सरकार अभी तक कुम्भकरणीं नींद में सोई है।आज भी राज्य सरकार 22% वैट एवं 1 रु सेस के माध्यम से पेट्रोल में 17 रुपये एवं डीज़ल में 12.50 रुपये जनता के पॉकेट से वसूल रही है।
राज्य सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने एवं इस सरकार के झूठे लोक लुभावन वादों की पोल खोलने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव जी की उपस्थिति में कदमा मंडल द्वारा रंकनी मन्दिर के पास पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व कदमा मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह जी ने किया। इस निकम्मी, अकर्मण्य राज्य सरकार के खिलाफ जनांदोलन का शंखनाद किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष श्री चितरंजन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, मंडल महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार, जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश बास्के, भोला शर्मा, सुरेन्द्र राय, कार्तिक गोप,निर्दोष वर्मा, के एन ओझा, डी एन सिंह, संतोष सिंह, विक्की यादव, बिनोद रजक, मनोज सिंह, अमित मंडल, संतोष शर्मा, परमेश्वर परमेनिक,अविनाश शर्मा,सहित अनेक कार्यकता उपस्थित थे।

