
जमशेदपुर। भाजपा कदमा मंडल के द्वारा स्थानीय वी जी वी भवन में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर राष्ट्र को संबोधन सुनकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में
कहा कि आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ आगामी 25 वर्षों के विजन के साथ हम सशक्त भारत निर्माण में सहयोगी बन रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, मंडल के महामंत्री अजय झा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, भोला शर्मा, सुरेन्द्र राय, कार्तिक गोप, डी एन सिंह, के एन ओझा, संतोष सिंह, निर्दोष वर्मा, गणेश भूमीज, टी अंजी राव, बिनोद रजक, विक्की यादव, परमेश्वर प्रमाणिक, अभिषेक चतुर्वेदी,बी सुमेश कुमार पाणी,प्रकाश कुमार, सुरेश साहु, अविनाश शर्मा, संजय सिंह मुंडा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।




