Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा
Breaking News

Jamshedpur Today News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 23, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा विशेष तैयारी कर रही है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने हेतु जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर आमजनों के संग श्रवण सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कदमा एवं जुगसलाई उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा की गई एकपक्षीय एवं विद्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में गठित सर्वजन हिन्दू समिति के जारी आंदोलन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही, बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी बूथों की नवगठित समिति की सूची मंडल अध्यक्षों के द्वारा जमा की गई।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर प्रसारण किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम को लेकर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक आमजनों को जोड़कर ‘मन का बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने ‘मन की बात’ नहीं, देश के मन की बात करते हैं। जिसमें वे राजनीतिक नहीं बल्कि संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बातों को पूरे देश के समक्ष रखते हैं। गुंजन यादव ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथों की नवगठित बूथ समिति के कार्य पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को बूथ समिति की सम्पूर्ण सूची भाजपा झारखंड प्रदेश को सत्यापन हेतु भेजी जाएगी।

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पिछले दिनों कदमा एवं जुगसलाई में हुए सांप्रदायिक उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर निर्दोष भाजपा कार्यकर्ता एवं विहिप के कार्यकर्ताओं को बिना जांच-पड़ताल किये गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने को तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की पोषक झामुमो एवं कांग्रेस गठबंधन सरकार ने हमेशा से ही हिंदुओं की आस्था को कुचलने का प्रयास किया है। पिछले दिनों हुई घटना में प्रशासन ने मौके पर मौजूद नहीं रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों को बिना जांच किए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर राज्य सरकार के इशारे पर नाम जोड़कर उन्हें फंसाया और गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। जिन युवाओं के हाथों में कलम थे, उन्हें हथकड़ी पहनाकर जेल भेजा गया। राजनीतिक विद्वेष की भावना से ग्रसित राज्य सरकार के इशारे पर आनन फानन में प्रशासन के द्वारा लिए गए गलत निर्णय, गलत गिरफ्तारियां और गैर-जमानतीय धाराओं का उपयोग कर निर्दोष लोगों को फँसाने का जो कार्य किया गया है, उसका भाजपा जमशेदपुर महानगर इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व इन मामलों पर पहले दिन से अपनी नजर बनाई हुई है। प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्दोष भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं के साथ जेल भेजे गए आम नागरिकों की रिहाई एवं उनके हक की लड़ाई में सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल उपाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने किया।

बैठक में प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष बबलू गोप, हेमंत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, हन्नु जैन, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, दीपक पाल, हलधर दास, मारुति नंदन पांडेय, जुगनू कुमार, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, भोला प्रसाद, विमलेश उपाध्याय, वरुण सिंह, अभिषेक शुक्ला समेत अन्य उपस्थित थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :08 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 8, 2025

Jamshedpur News :Tata Steel UISL MD Rituraj Sinha Passes Away; Political and Industrial Fraternity Express Deep Grief

December 7, 2025

Jamshedpur News :टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.