Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिया मौन धरना
Breaking News

Jamshedpur Today News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिया मौन धरना

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 10, 2022Updated:January 10, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में भाजपा का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी पंजाब सरकार और कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। देश भर में बीजेपी की और से कांग्रेस का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में लौहनगरी जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की और से साकची पुराना कोर्ट गोलचक्कर पर स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं ने मौन धरना देकर पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर घटना पर विरोध दर्ज कराया। इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मौन धरना में भाग लिया।

धरने में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को देश की संघीय ढांचे पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक कर पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए साजिश के तहत पंजाब की कांग्रेस सरकार ने इस प्रकार का शर्मनाक और अक्षम्य कृत्य किया है। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जिस प्रदेश में दौरे पर जाते हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। परंतु पंजाब सरकार ने जिस प्रकार से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही बरती है, वह निदंनीय है।

वहीं, एससी मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजीत कालिंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के समय पुलिस के मुखिया का उपस्थित न होना और इस घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा फोन न उठाना, कोई सामान्य घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश रची थी। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मौन धरना के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी नीलू मछुआ, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चटराज, साकची पुर्वी मंडल महामंत्री जय प्रकाश सिंह, मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश मुखी, मनोज कारवां, दिलीप पासवान, महामंत्री पीके कारवां, शंभू कुमार राम, मंत्री सतीश मुखी, मिली दास, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन भारती, लीगल सेल प्रभारी मनीष कुमार रजक, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरालाल गणेश रजक, अशोक बेहरा, राजाराम कुमार बबलू मुखी, पोरेश कालिंदी, अशोक कुमार, शेरा बाग, विकास बाउरी, सबुर दास, सरजू मुखी, राहुल रजक, शिवा राम, मनोज मुखी, मनोज सिंह, घनश्याम कालिंदी, अभिषेक कुमार रजक, करण कुमार सिंह, मनोज कुमार मुखी, विवेक मुखी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: हाता बस स्टैंड के डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव, ऊपरी मंजिल पर बनेंगे रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल

May 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोपाल मैदान में 17 मई से ‘राजस्थान महोत्सव 2026’, दिखेगी मिनी जैसलमेर की झलक

May 15, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में NSS की दो दिवसीय बैठक का समापन, सामाजिक विकास और युवा सहभागिता पर मंथन

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.