Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News :राज्य की हेमंत सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने जारी की विफलताओं की फेहरिस्त, कहा- झूठ और लूट के दो साल, जनता बेहाल।
Breaking News

Jamshedpur Today News :राज्य की हेमंत सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने जारी की विफलताओं की फेहरिस्त, कहा- झूठ और लूट के दो साल, जनता बेहाल।

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 26, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।  झारखंड  राज्य में झामुमो नीत यूपीए सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हेमंत सरकार की नाकामियों को लेकर हमलावर हो गयी है। प्रदेश में हेमंत सरकार के दो वर्ष को भाजपा ने लूट और झूठ के दो साल बताते हुए दर्जनों विफलताओं को सामने रखा है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप पत्र जारी कर सरकार के दो वर्षों की नाकामियां गिनाई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हेमंत सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि राज्य में सिद्धांतहीन, दिशाहीन एवं अवसरवादी हेमंत सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष बेहद कष्टकारक तथा निराशाजनक हैं। दो वर्षों में जहां एक ओर राज्य ने अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार एवं अक्षम शासन को देखा है तो वहीं दूसरी ओर राज्य ने एक ऐसे विश्वासघाती मुख्यमंत्री को देखा है, जिसने युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं आदिवासियों के हितों पर प्रहार किया। राज्य में ऐसे मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं जो जनहित को ताक पर रखकर परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार अपने सुशासन से जनता को सुरक्षा प्रदान करती है परन्तु वर्तमान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार लोगों का भयादोहन कर रही है। उन्होंने दो वर्ष के कार्यकाल को हर मोर्चे पर विफल और भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी सरकार बताते हुए कहा कि झामुमो, कांग्रेस एवं राजद की गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त है। सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचारियों को लूट की खुली छूट मिली हुई है। सरकार के मंत्री, विधायक द्वारा टेंडर मैनेज किया जाना सरकार के भ्रष्ट आचरण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वरा नियुक्ति वर्ष की बात हवा-हवाई साबित हुई और नियुक्ति वर्ष युवाओं की नौकरी छीनने वाला वर्ष बन गया। उन्होंने जेपीएससी के मामले में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जेपीएससी में सरकार भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर प्रतिभावान छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के विधानसभा क्षेत्र से क्रमवार छात्रों का उतीर्ण होना संयोग नही बल्कि सोची-समझी साजिश है। उतीर्ण 49 छात्रों के ओएमआर शीट ना मिलना और फिर उन्हें अनुत्तीर्ण बताना साबित करता है कि पूरी दाल ही काली है। गुँजन यादव ने जिले में ठप्प पड़े विकास कार्यों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज शहर में रघुवर दास के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान सम्पन्न हुए विकास कार्य उद्घाटन की बात जोह रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नही है। जुगसलाई आरओबी निर्माण समेत दो वर्ष बाद भी धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का प्रारंभ ना होना दर्शाता है कि हेमंत सरकार की विकास कार्यों के प्रति कोई दिलचस्पी नही है। जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गुंजन यादव ने हेमंत सरकार को वर्ष में पांच लाख युवाओं को रोजगार के वादे याद दिलाते हुए कहा कि वादा पूरा नहीं होने पर राजनिति से सन्यास लेने की घोषणा शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर कही थी। एक शहीद के नाम पर राजनीति कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब तक युवाओं के साथ धोखा ही किया है। रोजगार नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ते के रूप में 5000 और 7000 रूपये देने की घोषणा की गई थी लेकिन एक रुपया नहीं मिला। हेमंत सरकार के संरक्षण में अवैध खनन पूरे प्रदेश में जोरों पर है। उन्होंने झारखंड में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पीएम आवास योजना सहित दर्जनों केंद्रीय योजनाओं पर राज्य सरकार का रवैया चिंताजनक है। उन्होंने बढ़ते आपराधिक घटना, गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था एवं महिला अपराध पर भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला महामंत्री अनिल मोदी, महामंत्री राकेश सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.