
भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने छठ पर विभिन्न घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही सेवा शिविर में पहुँचकर भाजमो कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया.


जमशेदपुर।
छठ पर्व के संध्याकाल अस्तचलगामी सूर्य अर्ध्य एवं दुसरे दिन प्रातः उदयगामी सूर्य अर्ध्य के दौरान भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. श्री श्रीवास्तव ने ओल्ड केबल टाउन,ओल्ड डी एस फ्लैट,भोजपुर घाट बारीडीह,लुपुंगडीह घाट, राममंदिर टेल्को,स्वर्णरेखा मानगो, शास्त्रीनगर ब्लॉक 1 सहित अन्य में पहुँचे और सभी व्यवस्थाओं को देखा. घाटों में मौजूद व्रतधारियों से मिलकर आशयशक सहयोग प्रदान किया तत्पश्चात भाजमो द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सेवा शिविर में पहुँचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और व्रतधारियों को स्वयं पूजन सामग्री एवं अन्य प्रदान किया. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की भाजमो कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और विधायक सरयू राय के निर्देश पर घाटों पर उत्तम प्रबंधन के कारण सभी स्थानों पर सुव्यवस्थित व्यवस्था थी और कहीं भी कोई कठिनाई नहीं देखी गई. भाजमो महिला मोर्चा ने छठ के पूर्व लगातार 15 दिन तक योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर छठ घाटों पर प्र्यापत इंतेज़ाम कर छठ व्रतियों के लिए सुगम व्यवस्था स्थापित की.

