
जमशेदपुर।


एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सेल्स टैक्स विभाग के जमशेदपुर डिवीजन के बड़ा बाबू सुबोध सिंह को बीस हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। एसीबी की टीम ने बड़ा बाबू को गिऱफ्तार कर सोनारी स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो सोनारी स्थित कार्यालय लेकर चली गई है। जहां क्लर्क से पुछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि काम के एवज में सेल्स टैक्स विभाग के बड़ा बाबू सुबोध सिंह ने घूस की मांग की थी। इस बात की जानकारी उस व्यापारी ने एसीबी की टीम को दिया था। उसी आलोक के शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
20 हजार रिश्वत की मांग थी
सोनारी स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से मिली जानकारी अनुसार गोलमुरी के रहने वाले संजय सिंह ने सोनारी स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी को आवेदन दिया था। सेल टैक्स जमशेदपुर के कार्यालय के बड़ा बाबू सुबोध कुमार सिंह असाइनमेंट डिमांड नोटिस निर्गत करने के लिए रिश्वत की मांग रहे है। बड़ा बाबू उनसे प्रतिवर्ष ₹10000 के हिसाब से दो साल का ₹20000 रिश्वत मांग रहे हैं। और वादी रिश्वत नहीं देना चाहते हैं। वादी की शिकायत पर जांच की गई तो उसे सत्य पाया गया। और उसी शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने वाणिज्य कर विभाग के बड़ा बाबू को ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


