Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News:अंगदान को लेकर देशभर की यात्रा पर निकले मुंबई की दंपती को मिला शहर की नाम्या स्माइल फाउंडेशन का साथ
Breaking News

Jamshedpur Today News:अंगदान को लेकर देशभर की यात्रा पर निकले मुंबई की दंपती को मिला शहर की नाम्या स्माइल फाउंडेशन का साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 1, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

: अंगदान को लेकर देशभर की यात्रा पर निकले मुंबई की दंपती को मिला शहर की नाम्या स्माइल फाउंडेशन का साथ, कई सामाजिक संगठन सम्मिलित रूप से झारखंड में आर्गन डोनेट को लेकर करेंगे जागरूक।

जमशेदपुर। मुंबई से एक दंपति अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान के लिए निकले हैं। दंपति मुंबई से कार से निकलने के बाद दर्जनों शहरों में अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। रतन भाल शेखर चिलाना एवं उनकी पत्नी नमिता दत्ता के शहर पहुंचने पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

साकची के एक होटल में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में कुणाल षाड़ंगी ने दंपति को इस नेक पहल हेतु आभार जताते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंगदान को लेकर उदासीनता से कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने झारखंड में अंगदान को लेकर सरकार द्वारा कोई पहल ना करने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने अंग दान को बढ़ावा देने के लिए 149.5 करोड़ के बजट के साथ राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम लागू किया है। कुणाल षाड़ंगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि जमशेदपुर शहर रक्तदान के क्षेत्र में भारत के प्रमुख शहरों में से एक है, यहाँ के जागरूक नागरिक होने के कारण लौहनगरी जमशेदपुर भी अंगदान के क्षेत्र में पूरे देश में मिशाल कायम कर सकती है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। परंतु राज्य के किसी भी अस्पताल में अंगदान के प्रति अब तक कोई प्रकिया प्रारंभ ना होना दुःखद है। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा आगामी दिनों में इस बाबत सरकार तक बात पहुंचाकर शीघ्र ठोस पहल की मांग की जाएगी। श्री षाड़ंगी ने कहा कि भारत में आज भी जीवित लोगों के ही अंग दान करवाने की परंपरा है। कुल अंगदान का सिर्फ़ 5 प्रतिशत ही मृत शरीर का अंगदान होता है। डेढ़ लाख अंगदान की आवश्यकता वाले मरीज़ों के लिए सिर्फ़ बारह हज़ार ही अंगदाता हैं।

इस अवसर पर दंपति ने कहा कि कई घटना ने अंगदान की अहमियत को सिद्ध किया है। अगर सभी लोग इस पर गौर करें तो कई बीमार और लाइलाज बीमारी का दंश झेलने वाले लोग ठीक हो जाएंगे और उन्हें एक नई जिंदगी मिल जाएगी। इसलिए वे अंगदान के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अंगदान में 8 अंग शामिल हैं जिन्हें दान किया जा सकता है। स्वीकृति के पश्चात मृत व्यक्ति अपने किडनी, लीवर, फेफड़ा, ह्रदय, पैंक्रियास और आंत दान में दे सकते हैं।

इन समाजिक संस्थाओं का मिला समर्थन: इनर व्हील क्लब जमशेदपुर, वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन, लायंस क्लब, रोशनी, यंग इंडियंस व अन्य।

ज्ञात हो कि मुंबई के दंपति द्वारा देशभर के 131 शहरों में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा। इस दौरान अंगदान को लेकर 80 हजार संकल्प पत्रों का संकलन का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान निकिता मेहता, अक्षरा आलोक, निशार खातून, सपन महतो, अमित मुखर्जी, अल्पा पारीख, श्वेता चंद, संगीता झा, पूर्वी घोष, तारू गांधी, मुरली मनोहर, पुलकित झुनझुनवाला समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 29 वर्षों से जारी है पप्पू सरदार का अनोखा जश्न, माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

May 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन सड़क निर्माण की सरयू राय ने की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश

May 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के पद सृजन की मांग तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.