
jamshedpur


ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अभिनेत्री कंगना रनौत को दिया गया पद्मश्री सम्मान वापस लेने का आग्रह किया है।फ़ेडरेशन के मुताबिक कंगना ”सांप्रदायिक तौर पर नफरत फैलाने के अलावा एक धार्मिक समुदाय को निशाना बना रही हैं, और लगातार किसानों तथा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही हैं।सोशल मीडिया पर कथित रूप से देशद्रोही और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर फ़ेडरेशन ने पिछले सप्ताह कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि कंगना 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख कर जानबूझकर सिखों को उकसाने का काम कर रही हैं।
सतनाम सिंह गंभीर ने कहा, ‘‘वह इस सम्मान की पात्र नहीं हैं। वह भारत की मूल भावना का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं जो सभी के लिए सद्भाव और अच्छाई पर आधारित है।सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसानों, सिखों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए कंगना से पद्मश्री सम्मान को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

