JAMSHEDPUR
शनिवार को साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री साईनाथ देवस्थानम , घोड़ाबांधा परिसर में भगवान चित्रगुप्त के नव
निर्माणाधीन “श्री श्री चित्रगुप्त मंदिर ” के गुम्बज का शिखर पूजन वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया I इस पावन अवसर पर प्रधान आचार्य पंडित नन्दलाल मिश्र के दवारा पूजन अनुष्ठान मुख्य यजमान श्री राजेश नारायण के उपस्थिति में संपन्न हुआ I इस दौरान भक्तों के द्वारा पान सुपारी हस्त में रखकर विधिवत संकल्प पूजन किया गया Iअनुष्ठान में संसथान के चेयरमेन राजीव कुमार , अध्यक्ष अनुप रंजन , ट्रस्टी रश्मि नारायण , मुख्य संरक्षक उमेश प्रसाद सिन्हा, सि० उदय भास्कर , श्याम बिहारी लाल , अलोक सिन्हा , शम्मी श्रीवास्तव , सीमा नारायण , रुपेश कुमार , बसंत श्रीवास्तव , सुदर्शन महतो , के०श्रीवास आदि सम्मिलित हुये I
जयपुर से आएगी चित्रगुप्त की प्रतिमा
——————————————–
चित्रगुप्त मंदिर में लगने वाली प्रतिमा जयपुर से आएगी। मकराना मार्बल से निर्मित यह प्रतिमा काफी आकर्षक होगी। मंदिर का निर्माण एक साल के अंदर हो जाएगा, फिर उसमें प्रतिमा स्थापित होगी। उसके बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना का दौर शुरू होगी। यहां बराबर पूजारी मौजूद रहेंगे, जो मंदिर का रख-रखाव व पूजन-पाठ का कार्यभार संभालेंगे।
