भाजमो जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक विधायक सरयू राय के उपस्थिति में संपन्न हुई; कल से 1563 सोलर सट्रीट लाइट से जगमगाएगा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र
JAMSHEDPUR
भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों; मंच, मोर्चा के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक विधायक सरयू राय की उपस्थिति में विधानसभा कार्यालय बारीडिह में आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया । बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और मंडलों में जारी संगठन के कार्यो की समीक्षा की गई । विधायक सरयू राय ने मंडल वार निर्मित स्थानिय समिति की जानकारी हासिल की और हर मंडल के अंतर्गत जनसमस्यों से अवगत हुए । जिसमें मुख्यतः बिजली की समस्याएँ सामने आईं , क्षेत्रवार बिजली की नंगी तारें, जर्जर पोल सहीत अन्य समस्याओं के बारे में मंडल अध्यक्षों ने जानकारी दी । श्री राय ने सभी समस्याओं के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समाधान करने की दिशा में पहल करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की निर्देशित किया साथ ही कहा की क्षेत्र में उतपन्न किसी भी तरह की ज्वलंत समस्या पर मंडल कार्यकर्ता त्वरित गति से समाधान की दिशा में पहल करेंगे और कोई कठिनाई आने पर वरिय पदाधिकारियों को सूचित करेंगे ।
बैठक में बताया गया कि कल दिनांक 18 अगस्त को पूर्वी विधानसभा में विधायक निधि से 1563 सोलर सट्रीट लाइट के अधिष्ठापन विधायक सरयू राय के करकमलों द्वारा गोलमुरी केबुल टाउन छठ घाट के निकट किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं मंडल के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । बैठक में मुख्य रूप से भाजमो प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, पूर्वी
विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, पश्चिम विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा, महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष भासकर मुखी, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ के जिलाअध्य्क्ष भागवत मुखर्जी, युवा मोर्चा कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, विजय राव, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, बारीडिह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, साकची मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भुमिज, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, लक्षमीनगर मंडल नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।
