जमशेदपुर–15 जुलाई।भाजपा जुगसलाई मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्वमें आज जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक कुमार से उनके कार्यालय में मिला ओर उनसे जुगसलाई नगर परिषद परिसीमन के संदर्भ में उत्पन्न शंकाओं के निराकरण की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि यह परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया गयाहै।उसके बाद से क्षेत्र की आबादी काफी बढ़ गई है।जुगसलाई नगर परिषद से सटे कुछ क्षेत्र भी अर्ध शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित है उनमें रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी से खासमहल सदर अस्पताल के पीछे का क्षेत्र,एवं बागबेड़ा से हरहरगुट्टू नाला तक का क्षेत्र शामिल है।यहां के लोगों को नागरिक सुविधाएं नही मिल पा रहीं है यह लोग कई वर्षों से खुद को जुगसलाई नगरपरिषद में शामिल करने की मांग कर रहें है।।मोदी ने मांग की की जुगसलाई नगर परिषद की सीमा का विस्तार करते हुए इन क्षेत्रों को भी नगर परिषद के अंतर्गत जोड़ा जाए ताकि इन क्षेत्रों का भी समुचित विकास हो सके।हन्नु जैन नें कहा कि जुगसलाई नगर परिषद को अब 14 की जगह 22 वार्डों में विभक्त किया गया है।लेकिन परिषद द्वारा उपलब्ध करवाए गए नक्शे से वार्ड की चौहद्दी ,गली मोहल्लों की स्तिथि स्पस्ट नहीं हो पा रही है।उन्होनें मांग की की एक वृहद नक़्शा बनाकर स्थिति स्पष्ट की जाए ताकि लोगों को अपनें वार्ड का पता चल सके। उप निर्वाचन पदाधिकारी नें सभी सुझावों को सुनकर इस पर विचार का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से हन्नु जैन,अनिल मोदी,प्रकाश जोशी,सत्यनारायन अग्रवाल मुन्ना,गणेश रविदास,पिंटू सैनी,शिव शर्मा,ओम प्रकाश पाठक,विमल केवलका एवं अन्य शामिल थे।
