जमशेदपुर।अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि को “समाज समर्पण दिवस”के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि बलराम प्रसाद बहुत ही मेहनती एवं जुझारू व्यक्ति थे। उनके नहीं रहने से समाज को उनकी कमी खल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, संचालन समिति सदस्य प्रमोद गुप्ता, जिला वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, जिला उपाध्यक्ष पप्पू साहू, लीगल एडवाइजर संजय साह, जिला सचिव दीपक साव आदि उपस्थित थे।
